72 हजार करोड़ की अघोषित आय की मिली जानकारी

Shri Mi
1 Min Read

incometax_index

नईदिल्ली।आयकर विभाग ने पिछले तीन वर्ष के दौरान देश में लगभग 72 हजार करोड़ रूपए की अघोषित आय का पता लगाया है। वित्‍त मंत्रालय ने उच्‍चतम न्‍यायालय में दायर हलफनामे में कहा है कि पिछले वर्ष नौ नवंबर से इस वर्ष दस जनवरी तक नोटबंदी के दौरान 5 हजार चार सौ करोड़ रूपए से ज्‍यादा की अघोषित आय का पता चला है और तीन सौ तीन किलोग्राम से ज्‍यादा सोना जब्‍त किया गया।आयकर विभाग ने 2 हजार 27 से ज्‍यादा समूहों की तलाशी ली, जिसमें 36 हजार इक्‍यावन करोड़ रूपए से अधिक की अघोषित आय का पता चला। इसके अलावा दो हजार आठ सौ 90 करोड़ रूपए की अघोषित परिसंपत्ति जब्‍त भी की गई।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                         पहली अप्रैल, 2014 से इस वर्ष 28 फरवरी तक आयकर विभाग ने15 हजार से अधिक सर्वेक्षण किए, जिनसे 33 हजार करोड़ रूपए से अधिक की अघोषित आय का पता चला।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close