नीतीश कुमार कैबिनेट विस्‍तार:कौन कौन बना बिहार सरकार में मंत्री,यहाँ जानिए

Shri Mi
3 Min Read

पटना।बिहार में पिछले कई दिनों से दारी सियासी हलचल के बाद शनिवार शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया. पटना स्थित राजभवन में राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने जेडीयू, बीजेपी और एलजेपी के कुल 26 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. इस कैबिनेट विस्तार के बाद शाम 7.30 बजे नए मंत्रिमंडल की बैठक होगी.

नीतीश कैबिनेट में शामिल मंत्री

1. विजेंद्र प्रसाद यादव- सुपौल से JDU विधायक

2. प्रेम कुमार- गया से BJP विधायक

3. ललन सिंह- बेगूसराय से JDU विधायक, नीतीश के करीबी

4. नंद किशोर यादव- पटना साहिब से BJP विधायक

5. श्रवण कुमार- JDU विधायक

6. रामनारायण मंडल- बांका से BJP विधायक, पार्टी के वाइस प्रेसिडेंट

7. जय कुमार सिंह- दिनारा से JDU विधायक

8. प्रमोद कुमार- पूर्वी चंपारण से BJP विधायक

9. कृष्ण नंदन वर्मा- घोसी से JDU विधायक

10. महेश्वर हजारी- कल्याणपुर से JDU विधायक

11. विनोद नारायण झा- बीजेपी MLC

12. शैलेश कुमार- जमालपुर से JDU विधायक

13. सुरेश कुमार शर्मा- मुजफ्फरपुर से BJP विधायक

14. कुमारी मंजू वर्मा- चेरिया बरियारपुर से JDU विधायक

15. विजय कुमार सिन्हा, लखीसराय से BJP विधायक

16. संतोष निराला- राजपुर से JDU विधायक

17. राणा रणधीर सिंह, मधुवन से BJP विधायक

18. खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद- सिकटा से JDU विधायक

19. विनोद कुमार सिंह- प्राणपुर से BJP विधायक

20. मदन सहनी- गौराबौराम से JDU विधायक

21. कृष्ण कुमार ऋषि- बनमखनी से BJP विधायक

22. कपिलदेव कामत- बाबूबरही से JDU विधायक

23. दिनेश यादव- सिमरी बख्तियारपुर से JDU विधायक

24. रमेश ऋषिदेव- सिंघेश्वर से JDU विधायक

25. ब्रजकिशोर बिन्द- चैनपुर से BJP विधायक

26. पशुपतिनाथ पारस- अलौली से LJP विधायक, रामविलास पासवान के भाई

                                 बता दें कि बिहार कैबिनेट में अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं, जबकि फिलहाल 26 मंत्रियों को ही शपथ दिलाई गई. यहां पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी और आरएलएसपी के भी एक विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा थी. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगले कैबिनेट विस्तार में बाकी बचे विभागों का बंटवारा किया जाएगा.

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close