कांग्रेसियों का शव यात्रा प्रदर्शन..मंत्रियों से मांगा इस्तीफा..विधि विधान से किया संस्कार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170803-WA0018बिलासपुर—-युवा कांग्रेस ने शव यात्रा निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस नेताओं ने भाजपा मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सीबीआई से कराने को कही। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री पर अभिषेक सिंह को बचाने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों से  इस्तीफे की मांग की है।

                       युवा कांग्रेस नेताओं ने आज राज्य सरकार के खिलाफ शव यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। विधि विधान से कांग्रेस कार्यालय से शव यात्रा निकाल कर पोस्टआफिस चौक में दाह संस्कार किया। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में गले तक डूबी हुई है। सरकार और उनके मंत्रियों पर सीबीआई जांच होनी चाहिए।

              युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव जावेद मेमन ने कहा पनामा पेपर लीक मामले में अभिषेक सिंह को बचाया जा रहा है। अगुस्ता वेस्टलैण्ड में 9 करोड़ रूपए का घोटाला हुआ है। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव लक्ष्मीनाथ साहू ने मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के ऊपर लगे आरोपों की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। लक्ष्मी साहू ने कहा कि रिसोर्ट मामले में पद का दुरुपयोग किया गया है।

                          विरोध प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेसियों ने सीबीआई जाँच के अलावा भ्रष्ट मंत्रियों से इस्तीफा भी मांगा। शव यात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, प्रदेश सचिव आशीष सिंह ,पार्षद रामा शंकर बघेल, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव जावेद मेमन, प्रदेश सचिव लक्ष्मीनाथ साहू, जिला महासचिव  विनय वैद्य,जिला महासचिव अरविन्द लहरिया, नगर पालिका तिफरा नेता प्रतिपक्ष शिव यादव, बेलतरा उपाध्यक्ष आशिक जावेद,शहर महासचिव ऋषि कश्यप, मौजूद थे

                     शवयात्रा के दौरान एनएसयूआई नेता वासिम खान ,सोहैल खालिक, अंकित बिशेन , अक्षय नावरंगे, विक्की खान, मो अयाज़, निशांत मेश्राम, शुभम गेडाम,अनुरंजन भीमटे,नीलदीप बोरकर,हर्ष नागदौने, अभिलाष मेश्राम,अनन्य भीमटे ने जमकर नारेबाजी की है।

close