IAS अफसरों के प्रभार बदले

Shri Mi
1 Min Read

mantralay_rprरायपुर।राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के नवीन पदस्थापना की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय से नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार सत्यनारायण राठौर, अपर कलेक्टर रायपुर को अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा पदस्थ किया है। पदम सिंह एल्मा, अपर कलेक्टर दुर्ग को अपर कलेक्टर रायपुर पदस्थ किया गया है।राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सी.के. खेतान को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटकर कार्यभार ग्रहण करने पर उन्हें आगामी आदेश तक महानिदेशक छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     खेतान द्वारा महानिदेशक के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से  एस.के. कुजूर अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन तथा महानिदेशक छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा रायपुर, केवल महानिदेशक छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close