गौ सेवा के नाम पर करोड़ों डकारने वाले भाजपाई को संरक्षण दे रही सरकार-कांग्रेस

Shri Mi

congress- panjaरायपुरछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आनंद मिश्रा ने जारी बयान में कहा कि गौ-रक्षा, गौ-सेवा, गौ-सुरक्षा का दावा कर रही भाजपा का असली चेहरा उजागर हुआ है। जिस भाजपा नेता ने गौ-माता की सेवा के नाम पर करोड़ो  रूपये डाकरे हों उसके व्यवस्थापन में 250 गायों की भूख से मौत हो जाना बेहद शर्मनाक घृणित और निंदनीय घटना है।इससे भी ज्यादा निंदनीय रवैया भाजपा सरकार का उस आरोपी को संरक्षण दिया जाना है। भाजपा नेता हरीश वर्मा को गिरफ्तार होने का समाचार फैला पंरतु जिस थाने में उसकी गिरफ्तारी बतायी जा रही है, वहां वह नही मिला। उसे वीआईपी सुविधा प्रदान की जा रही है। उसे होटल में भोजन कराया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   भाजपा में नैतिकता शब्द उनके शब्दकोष में होता ही नहीं वे बेशर्मी से सारे आरोपों  को पचा जाते है । लगातार भाजपा के कांरिंदो पर अनेक प्रकार के आरोप लग रहें है पंरतु छोटे-बड़े किसी कार्यकर्ता ने भी नैतिकता के नाम पर अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है, और आरोपियों को सरकार कानूनी कार्यवाही से बचाने का कुत्सित प्रयास कर रही, यह घोर आपत्ति जनक है।

                       250 गायांे की मौत के बाद उसकी खालो का भी सौदा किया गया यह भाजपा नेता की घटिया मानसिकता भी प्रगट करता है।भाजपा की केंद्र सरकार ने अपनी विफलताओं को छुपाने के लिये गौमाता का सहारा लिया और उसी गौ-माता के साथ यह अमानवीय एवं घृणित कृत्य किया गया। प्रदेश की जनता इसको संज्ञान में ले चुकी है। भाजपा की कथनी और करनी का फर्क जनता के समक्ष आ गया है।

                भाजपा सरकार एवं उनके नुर्माइंदो ने किसानो व्यापारियों, बेरोजगारो, शिक्षाकर्मीयो, मजदूरो के साथ-साथ नीरीह जानवरो तक को नही बक्शा है और उनका भी शोषण किया जा रहा है। इसका खामियाजा भाजपा को समय आने पर अश्वय उठाना पड़ेगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close