बिलासपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…लाखों रूपए का गांजा जब्त…तीन आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— बिलासपुर पुलिस ने चार लाख सत्तर हजार रूपए से अधिक की कीमत का गांजा बरामद किया है। रतनपुर वनोपज बैरियर में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक डस्टर कार से 95 पैकेट गांजा जब्त की है।  जरूरी कार्रवाई के बाद पुलिस ने डस्टर समेत तीन आरोपियों को न्यायालय के हवाले कर दिया है।

                           पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव और सीएसपी शलभ सिन्हा के निर्देश पर क्राइम ब्रांच बिलासपुर की टीम ने गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। कार्रवाई में रतनपुर पुलिस भी शामिल हुई। पुलिस कप्तान को जानकारी मिली कि केन्दा से एक डस्टर में भारी मात्रा में गांजा खपाने बिलासपुर लाया जा रहा है।

                                        जानकारी मिलते ही बिलासपुर और रतनपुर पुलिस ने वनोपज बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस को बिना नम्बर प्लेट की डस्टर गाड़ी केन्दा की तरफ से आते हुए दिखाई दी। डस्टर को रोककर डिग्गी खोला गया। जांच पड़ताल में 95 पैकेट गांजा बरामद किया गया।

                                  शलभ सिन्हा ने बताया कि हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों पर 20 ख नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रिमान्ड पर न्यायालय में पेश किया गया। गांजा और डस्टर को जब्त कर लिया गया है। आरोपियों के नाम नितेश कुमार महरा पिता अंगद प्रसाद महरा उम्र 22 साल कोतमा अनूपपुर का रहने वाला है। विश्वनाथ सिंह चौहान पिता शिवकुमार राठौर 21 साल अमगवां थाना जैतहरी का निवासी है। तीसरा आरोपी विजेन्द्र सिंह चौहान पिता योगेन्द्र सिंह चौहान है। विजेन्द्र का घर तिफरा यदुनंदनगर बिलासपुर में है।

close