शाह की टिप्पणी पर जोगी खफा..दिया आचार संहिता का हवाला..भाजपा स्मार्ट फोन से लड़ेगी चुनाव

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
JOGIरायपुर—पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने 55 लाख से अधिक स्मार्ट फोन मुफ्त में बांटे जाने का विरोध किया है। जोगी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर भी निशाना साधा है। जोगी ने कहा कि आसन्न चुनावों में जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता साम, दाम, दण्ड, भेद से चुनाव जीतना चाहते हैं।
                        जोगी ने कहा कि प्रलोभन और प्रभाव का कोई भी तरीका भाजपा के लिए गलत नहीं है।  क्योंकि भाजपा के लिए सामान्य बात है। भाजपा की चुनाव जीतने के लिए सभी तरीका जायज है। जोगी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार 55 लाख स्मार्ट फोन आगामी चुनाव से पहले बाटेंगी। प्रलोभन देकर साम, दाम, दण्ड, भेद की भ्रष्टाचार नीति से चुनाव को प्रभावित करेगी।
                                           स्मार्ट फोन योजना के बहाने प्रदेश सरकार पीड़ित और प्रताड़ित जनता को प्रलोभन देकर भाजपा पक्ष में मतदान कराने चाहती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की टिप्पणी साम, दाम, दण्ड , भेद आदर्श निर्वाचन आचारसंहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आता है । निर्वाचन आयोग को टिप्पणी को तत्काल संज्ञान में उचित कार्यवाही करे।

जोगी ने कहा कि गौमाताओं की भूख से मौत और उनके चारे की व्यवस्था को लेकर कोई निर्णय कैबिनेट में नहीं लिया गया। आॅक्सीजन सप्लाई में अनियमितता और लापरवाही से चार मासूमों की मौत पर चर्चा नही हुई। सरकार की असंवेदनशीलता को जाहिर करता है। ज्वलंत मुददो पर कैबिनेट की बैठक में खामोशी जनमानस में चर्चा का विषय है । कैबिनेट में चार मासूम बच्चों की मृत्यु पर श्रृध्दांजलि देना तक गवारा न हुआ । गौमाताओं की भूख से मौत पर सरकार ने एक शब्द नहीं कहा। बहुत दुख की बात है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

Share This Article
close