बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की विशेष बैठक भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भाजपा अरूण सिंह ने संबोधित किया। मुख्य अतिथि अरूण सिंह ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दिशा निर्देशों की जानकारी दी। अरूण सिंह ने प्रदेश सरकार की कामकाज की जमकर तारीफ भी की। उन्होने कहा कि देश की गरीब जनता के लिए तन मन से काम करें। आगामी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी।
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
अरूण सिंह ने कहा कि अमित शाह 19 राज्यों के दौरे पर हैं। उन्होंने अब तक कई गांवों का दौरा किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं से एक एक कर रूबरू हो रहे हैं। जमीनी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर एक एक गतिविधियों की जानकारी हासिल कर रहे हैं। अरूण सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार लम्बे समय तक चलने वाली है। कार्यकर्ता लगातार संगठन का विस्तार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शपथ लेने के बाद लगातार मेहनत से आम जनता के भरोसा को जीता है।
अरूण सिंह ने कहा कि केन्द्र में भाजपा सरकार आने के बाद कई राज्यों में हमारी सरकार बनी है। विद्यार्थी , किसान, गरीब सभी का ध्यान रखकर कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में डाॅ.रमन सिंह की सरकार बेहतर काम कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार की देश के सभी राज्यों में चर्चा होती है।
अरूण सिंह ने डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद करते हुए कार्यकर्ताओं को बताया कि उन्होने दो निशान दो प्रधान के कारण ही मंत्री पद से इस्तीफा दिया। ऐसे महानपुरूष ने भाजपा की नींव रखी है। डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलकर देश को विश्व गुरू बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने बिलासपुर जिले संगठन का खाका पेश किया। रजनीश सिंह ने बताया कि जिले के बूथों में समयदानी कार्यकर्ता काम कर रहे है। विधानसभा चुनाव में इसका जरूर फायदा मिलेगा।
बैठक में प्रमुख रूप से नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद लखनलाल साहू, प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी, महापौर किशोर राय, भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, हज कमेटी अध्यक्ष सैय्यद सैफुद्दीन,समेत भाजपा कार्यकर्ता और नेेता मौजूद थे।