राह चलते महिला से लूटपाट—मोटरसायकल सवार 3 युवकों ने दिया घटना को अंजाम—सीसीटीवी से होगी पहचान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

CIVIL LINE THANAबिलासपुर— सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र में मोटरसायकल सवारों ने राह चलते महिला के पर्स को लूट लिया है। घटना भारातीय नगर की है। लूटपाट की शिकार पीड़ित महिला ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की है। एफआईआर दर्ज होने से पहले ही स्पेशल टीम ने लूटपाट के आरोपी मोटर सायकल सवारों की तफ्तीश शुरू कर दी है। स्पेशल टीम के जवान सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।

                     सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय नगर में एक मोटरसायकल पर सवार तीन लोगों ने राह चलती महिला से लूटपाट की है। महिला का नाम क्या है फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि महिला हाथ में जरूरी सामान और पर्स लेकर भारतीय नगर स्थित घर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाया कल पर सवार तीन लोग पीछे आए और महिला के हाथ से पर्स पार कर नौ दो ग्यारह हो गए।

                              लूटपाट के पहले मोटरसायकल सवार तीन में से एक युवक ने महिला के गहने पर हाथ साफ करने का प्रयास किया। इसी दौरान दूसरे ने महिला के हाथ में रखे पर्स को झपट्टा मारा और मोटरसायकल की स्पीड तेज कर मौके से नौ दो ग्यारह हो गए। महिला इसके पहले सिविल लाइन थाने पहुंचती पुलिस की स्पेशल टीम ने आरोपियों को धरपकड़ की कार्रवाई तेज कर दी है। स्पेशल पुलिस टीम के जवान घटना स्थल पहुंचकर सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया है।

                                   महिला ने सिविल लाइन पुलिस को बताया कि पर्स में जरूरी गहने और रूपए रखे हुए हैं।

close