फरार चांदी चोर को पकड़ने पुलिस टीम रीवा रवाना…इलाहाबाद से होगी खरीददार की गिरफ्तारी…

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170920-WA0006बिलासपुर— बीस किलो से अधिक चांदी के आभूषण चुराने वाले फरार दो आरोपियों को पकड़ने पुलिस टीम मध्यप्रदेश रीवा रवाना हो गयी है। पुलिस का दावा है कि फरार दोनों आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। हिरासत में अन्य दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद सोने चांदी की चोरी में शामिल छिपे रूस्तमों को भी इलाहाबाद से पकड़ा जाएगा। जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस की एक टीम रीवा और दूसरी इलाहाबाद के लिए रवाना हो चुकी है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                      मालूम हो कि एक दिन पहले 20 सितम्बर को बिलासपुर स्पेशल और सिविल लाइन पुलिस टीम ने करीब दस लाख की चांदी के जेवरों के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है। दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है। 19 और 20 की दरमियानी रात्रि करीब दो बजे मंदिर चौके पास सर्चिंग के दौरान दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया था।  पुलिस ने सर्चिंग अभियान के दौरान कानपुर पासिंग मारूति ओमनी कार से भारी मात्रा में चांदी के आभूषणों को पकडा था। छानबीन के दौरान चार में से दो आरोपी भागने में कामयाब हो गए थे।

                                 सिविल लाइन पुलिस थाना में दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया है कि जांजगीर निवासी संजय की सूचना पर आशुतोष त्रिवेदी के साथ भाटापारा गए। देर रात दम्मानी ज्वैलर्स के ठिकाने को निशाना बनाया। इसके बाद मंदिर चौक में पकड़े गए। पकड़े गए  दोनों आरोपियों के नाम रामजी गुप्ता और रामदयाल यादव है। दोनों कानपुर के रहने वाले हैं। फरार संजय जांजगीर का और आशुतोष त्रिवेदी कानपुर का रहने वाला है।

फरार आरोपियों को पकड़ने रीवा और इलाहाबाद रवाना

                     फरार दोनों आरोपी संजय और आशुतोष को पकड़ने बिलासपुर से पुलिस की एक टीम रीवा रवाना हो गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरार आरोपी रीवा में छिपे है। दोनों को ट्रेस कर लिया गया है। जल्द ही पकड़कर बिलासपुर लाया जाएगा।

                                        जानकारी यह भी मिली है कि पुलिस की दूसरी पार्टी इलाहाबाद के लिए रवाना हो चुकी है। पकड़े गए दोनो आरोपी रामजी गुप्ता और रामदयाल ने चोरी की चांदी को इलाहाबाद में खपाने वाले थे। लेकिन बीच में ही पकड़ लिए गए। दोनों ने बिलासपुर पुलिस को बताया है कि साथियों के साथ मिलकर अन्य जगहों पर दर्जनों चोरी की घटना को अंजाम दिए हैं। हर बार चोरी की रकम को इलाबाद में खपाते हैं।

जल्द करेंगे खुलासा

                               पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद जरूरी जगहों पर जाकर पता लगाया जा रहा है। कौन सी टीम कहां गयी। अभी बताना मुनासिब नहीं है। आरोपी और सोने चांदी के आभूषण खरीदने वालों को जल्द ही पकड़ कर साबके सामने पेश किया जाएगा।

close