छत्तीसगढ़ के मिनरल रिसोर्स की जानकारी के लिए बनेगा एक म्यूजियम-सीएम रमन

Shri Mi
2 Min Read

2787रायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आज रात यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निधि सलाहकार समिति की बारहवीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए खनिज विकास निधि में 536 करोड़ 57 लाख रूपए उपलब्ध हैं। इसमें से आज की बैठक में लगभग 443 करोड़ 81 लाख रूपए के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।इसके अलावा भौमिकी और खनिकर्म संचालनालय के लिए 14 करोड़ 19 लाख रूपए मंजूर किए गए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            मुख्यमंत्री ने कहा कि खनिज विकास निधि की राशि से राज्य में खनिजों का एक बड़ा संग्रहालय (म्यूजियम) भी बनाया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की खनिज सम्पदा और राज्य में उपलब्ध खनिजों के बारे में लोगों को ज्ञानवर्धक जानकारी मिल सकेगी। इस म्यूजियम के लिए चार करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। प्रदेश में हवाई यातायात नेटवर्क विकास के लिए भी राशि खर्च की जाएगी।

                           बैठक में अनुमोदित राशि में से जगदलपुर हवाई पट्टी के उन्नयन के लिए भी प्रावधान किया जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव विवेक ढांड, वित्त विभाग के सचिव अमिताभ जैन, खनिज विभाग के सचिव सुबोध सिंह, खनिज विभाग की संचालक अलरमेल मंगई डी, छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक अनिल राय और अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close