सीएम ने की बिलासपुर पुलिसिंग की तारीफ…करोंड़ों का दिया सौगात…प्रशासन का थपथपाया पीठ

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—मु ख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने लेपटाॅप के माउस से एक क्लिक कर जिले के 74500 किसानों के खातों में 114.73 करोड़ रूपये बोनस भेज दिया है। बोनस मिलने के बाद किसानों ने आन लाइन मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान खुशी जाहिर की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 मुख्यमंत्री ने साइंस कालेज मैदान में बोनस तिहार का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने करोड़ों के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत् सामग्री का वितरण किया। इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, पंचायत मंत्री अजय चन्द्राकर, कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले, सहकारिता मंत्री दयालदास बघेल, विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, छ.ग. गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद लखनलाल साहू विशेष रूप से मौजूद थे।

                 कार्यक्रम में मौजूद किसानों को मुख्यमंत्री ने संबोधित किया। डॉ.रमन सिंह ने कहा कि बोनस मिलने से किसानों में उत्साह है। अल्प वर्षा के कारण अकाल की स्थिति थी। सरकार ने तय किया कि पिछले साल किसानों ने जो धान बेचा, उनका बोनस दिया जायेगा। छत्तीसगढ़ के इतिहास केमें पहली बार हुआ कि एक दिन में निर्णय लेकर छत्तीसगढ़ के 13 लाख से अधिक किसानों को 2100 करोड़ का बोनस दिया जा रहा है।

                              सीएम ने कहा कि 13 नवंबर तक प्रदेश के सभी किसानों के खातों में बोनस की राशि जमा हो जायेगी।इस वर्ष के उत्पादन पर अगले वर्ष दीपावली के पहले बोनस मिलेगा। आर.बी.सी. 6-4 के तहत मुआवजा, प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि और बोनस इस तरह तीन प्रकार की सहायता किसानों को मिलेगी। बिलासपुर जिले में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत् 80 हजार महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना में 34 हजार हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने तथा दीपावली तक 10 हजार मकान पूर्ण करने के लक्ष्य रखा गया है। bonus tihar karyakaram  (9)

                 सौभाग्य योजना के तहत् देश के हर पारा, मोहल्ला, टोला, घरों में निःशुल्क बिजली पहुंचाई जायेगी। दीनदयाल उपाध्याय अन्न योजना के तहत् श्रमिकों को 5 रूपये में पका भोजन दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना का बेहतर क्रियान्वयन कैसे किया जाये, इस पर ध्यान दिया जा रहा है।

                   मुख्यमंत्री ने मंच पर प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन के हितग्राहियों से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बातचीत की और  बधाई दी।

                 कार्यक्रम को कृषि मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ में इतना विकास हो रहा है, पहले सोचा भी नहीं गया था। छत्तीसगढ़ राज्य बनने का यह फायदा मिला  है।

        पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि किसान मेहनत कर फसल उपजाता है। किसानों के हित की चिंता सरकार करती है। बोनस का तिहार हर किसान का सम्मान है। किसान के जीवन में यह त्यौहार से कम नहीं है। इस अवसर पर सांसद श्री लखनलाल साहू ने भी संबोधित किया।

31 कार्यों का शिलान्यास

    bonus tihar karyakaram  (6)      कार्यक्रम में 5645.59 लाख के 19 कार्यों का लोकार्पण और 33220.91 लाख के 31 कार्यों का शिलान्यास किया गया। समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगों को मोटराईज्ड ट्रायसायकल का वितरण किया। सरस्वती सायकल योजनान्तर्गत छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरित किये गये। विभिन्न विभागों के स्टाॅल का सीएम ने निरीक्षण किया।

बिलासा शक्ति टीम को झण्डी दिखाकर रवाना

            मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने पुलिस विभाग की बिलासा शक्ति टीम को झण्डी दिखाकर रवाना किया। नई पहल के लिए बिलासपुर पुलिस की सीएम ने सराहना की।  जिले में महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ’’बिलासा शक्ति टीम’’ का गठन किया गया है। हीरों मोटो काप कंपनी ने सीएसआर. मद् से 70 हीरो डूएट और 140 हेल्मेट दिए हैं। स्कूटर पुलिस उपकरण से लेस है।

close