रमतला में दोहरा हत्याकाण्ड..दामाद ने उतारा सास और साली को मौत के घाट..ग्रामीणों ने पुलिस को घेरा

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

KONIबिलासपुर—कोनी थाना क्षेत्र में बहसी दामाद ने विधवा सास और साली को मौत के घाट उतार दिया है। घटना बीती रात्रि की है। उस समय घर में साली और सास के अलावा दामाद और उसकी पत्नी मौजूद थी। हत्या का कारण जमीन जायजाद को बताया जा रहा है। दोहरे हत्याकाण्ड की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने थाने में चार बजे फोन किया। लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। लोगों ने बताया कि मां और बेटी 6 बजे तक जिंदा थी। समय पर पुलिस का सहयोग मिल जाता तो शायद दोनों बच सकती थी। फिलहाल हत्या का आरोपी दामाद रमेश साहू फरार है। पुलिस सुबह करीब सात बचे पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस का घेराव कर आक्रोश जाहिर किया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                              बीति रात करीब एक बजे रमतला में दोहरा मर्डर हुआ है। घर जमाई ने ही सास और साली को कुल्हाड़ी की वार से मार डाला है। हत्या का कारण जमीन जायजाद को बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दामाद और सास में नहीं बनती थी। दामाद रमेश साहू चाहता था कि सास की जमीन पर उसका इकलौता अधिकार हो।

                           मिली जानकारी के अनुसार सेमरताल निवासी रमेश साहू की शादी रमतला निवासी लक्ष्मीनबाई की बड़ी बेटी से हुई। लक्ष्मीनबाई का पति बहुत पहले खत्म हो चुका है। दूसरी बेटी की विवाह अभी नहीं हुआ है। शादी के बाद रमेश साहू अपनी सास और साली के साथ रमतला में ही रहता था। गांव में  सुहाग भण्डार के नाम से दुकान खोला। दुकान भी चल निकली। लेकिन रमेश की नजर सास के जमीन जायजाद पर थी। जिसको लेकर सास साली और दामाद में रोज झगड़ा होता था। रमेश साहू आए दिन अपनी सास और साली को जान से मारने की धमकी देता था। बीति रात रमेश साहू ठीक सोते समय सास और साली से झगड़ा किया। झगड़े के समय रमेश की पत्नी और लक्ष्मीन बाई की बड़ी बेटी भी मौजूद थी। विवाद इतना बढ़ा की रमेश साहू ने आक्रोश में सास पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची साली को भी मौत के घाट उतार दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि विधवा लक्ष्मीन बाई की उम्र 48 साल और साली की 18 साल है।

दो दिन पहले की थी शिकायत

                     रोज रोज के विवाद से परेशान लक्ष्मीन बाई और छोटी बेटी स्थानीय लोगों के साथ दामाद के खिलाफ दो दिन पहले कोनी थाना शिकायत करने गई। अपने साथ कुल्हाड़ी भी ले गयी। जिसे लेकर दामाद मारने के लिए दौड़ा था। लक्ष्मीन बाई ने थानेदार को बताया कि घरजमाई रमेश साहू जान से मारने की धमकी देता है। रोज मारपीट करता है। उसने  कुल्हाड़ी से मारने के लिए दौड़़ाया। थानेदार शुक्ला ने लक्ष्नीनबाई की शिकायत लिखना तो दूर डांटकर भगा दिया। कहा दुबारा आओगी कि जेल भेज दूंगा। थक हार कर लक्ष्मीन बाई बेटी के साथ घर लौट गयी। मौका पाते ही दामाद ने बीती रात सास और साली को उसी कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतारा जिसे लेकर लक्ष्मीन बाई थाना गयी थी।

ग्रामीणों ने किया पुलिस का घेराव

                   सूचना मिलने के बाद रमतला पहुंची कोनी पुलिस का ग्रामीणों ने घेराव किया है। ग्रामीणों में भयंकर आक्रोश है। कोनी थानेदार ने दूसरे थाने से पुलिस की गुहार लगाई है। कोनी पुलिस का घेराव कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि यदि दो दिन पहले रमेश साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाता तो लक्ष्मीन और उसकी बेटी आज जिन्दा रहती। पुलिस का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कई बार थाने में फोन लगाया। लेकिन किसी ने नहीं उठाया। यदि फोन उठा लिया होता तो शायद मां बेटी को बचाया जा सकता था। क्योंकि घटना के बाद लक्ष्मीन बाई और उसकी बेटी 6 बजे तक जिन्दा थी।

                                           ग्रामीणों के आक्रोश के सामने फिलहाल पुलिस बैकफुट है। खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों ने पुलिस को घेरकर रखा है। कहीं कोई हादसा ना हो थानेदार ने मामले की जानकारी आलाधिकारियों को भेज दी है। ग्रामीणों में भयंकर आक्रोश है। पुलिस लगातार निवेदन कर रही है कि मामले में कार्रवाई करने दे।

हत्या के बाद दामाद फरार

                  रमेश साहू सेमरताल का रहने वाला है। शादी के बाद रमतला में ही अपनी पत्नी के साथ सास के घर में रहता है। गांव में ही सुहाग भण्डार के नाम से एक दुकान खोला है। बीती रात कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद फरार है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

close