डेढ़ महीने तक किया दुष्कर्म…फिर किया शादी से इंकार, आरोपी को पुलिस ने पहुंचाया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

TORAVA THANAबिलासपुर— तोरवा पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ डेढ़ महीने तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम संगम मल्लिक है। पीडित की रिपोर्ट पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट और धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                     तोरवा क्षेत्र निवासी संगम मल्लिक की पहचान पड़ोसी नाबालिग युवती से थी। तीन महीने पहले संगम की पड़ोसी लडकी के साथ दोस्ती हुई। दोस्ती शारीरिक संबध तक पहुंच गयी। पिछले डे़ढ़ महीने से शादी का झांसा देकर संगम ने युवती के साथ सम्बध बनाया। मामला दोनों परिवार के परिजनों तक पहुंच गया।

                मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनो परिवार ने सोझ समझकर एक दूसरे से शादी करवाने का फैसला किया। लड़की और लड़का दोनों एक ही समाज के होने के कारण समाज के लोगों ने भी हामी भर दी। बाद में संगम ने शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की के साथ अन्याय होते देख मामला थाने तक पहुंच गया। पीडित की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने संगम के खिलाफ पास्को एक्ट की धारा एक और दो के अलावा 376 का मामला दर्ज कर लिया।

                      शिकायत के बाद युवक फरार हो गया। संगम की खबर मिलते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

close