नया रायपुर में केंद्रीय विद्यालय,14 को सीएम रमन करेंगे शुभारंभ

Shri Mi
3 Min Read

raman cabinateरायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह नया रायपुर में केन्द्रीय विद्यालय का शुभारंभ 14 अक्टूबर को करेंगे। शुभारंभ समारोह सुबह 10ः30 बजे आयोजित होगा। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री रमेश बैस करेंगे। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, लोक निर्माण, आवास एवं पर्यावरण मंत्री राजेश मूणत, स्कूल शिक्षा, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री केदार कश्यप, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष व धरसींवा विधायक तथा जिला खनिज न्यास के सदस्य देवजी भाई पटेल, आरंग विधायक एवं जिला खनिज न्यास के सदस्य नवीन मारकण्डेय, ग्राम पंचायत राखी के सरपंच मुरारी रात्रे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। शुभारंभ समारोह में केन्द्रीय विद्यालय संगठन भारत सरकार के आयुक्त संतोष कुमार मल्ल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

                      गौरतलब है कि नया रायपुर में लंबे समय से लोगों द्वारा गुणवत्तायुक्त शिक्षा की मांग केन्द्रीय विद्यालय के खुलने से पूर्ण हो गई है। सेक्टर 27 और सेक्टर 29 में रहने वालों के साथ ही आस-पास के बच्चों इससे लाभान्वित होंगे। केन्द्रीय विद्यालय नया रायपुर में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में कक्षा पहली से पांचवी तक के लिए प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। वर्तमान में प्रत्येक कक्षा में 40-40 सीट है।

                             प्रवेश के लिए करीब 1600 आवेदन प्राप्त हुए थे। बच्चों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा विद्यालय में डबल सेक्शन करने का प्रयास भी किया जा रहा है। केन्द्रीय विद्यालय के नवीन भवन बनने तक इसका संचालन राखी थाना के पास एनआरडीए के भवन में किया जाएगा।

                           कलेक्टर ओ.पी.चौधरी के मार्ग निर्देशन पर जिला खनिज न्यास निधि से यहां सभी कक्षाओं को स्मार्ट क्लास के रूप में विकसित किया गया है साथ ही बच्चों के आकर्षण और ज्ञानवर्धनक के लिए विद्यालय भवन की कलरफूल पेटिंग के साथ ही महापुरूषों के चित्र बनाए गए है। फर्नीचर के साथ ही एलईडी, प्रोजेक्टर, सीसीटीवी कैमरा, कम्प्यूटर, म्यूजिक इन्ट्रमेंट और स्पोर्टस किट्स आदि उपलब्ध कराया गया है। विद्यालय के तक पहुंच के लिए सीमेंट कांक्रीट की सड़क भी बनाई गई है। बच्चों के खेलने के लिए खेल मैदान भी बनाया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close