मिशन अस्पाताल में महिला ने की आत्मदाह..पति के बीमारी से थी परेशान…नाजुक हालत में पहुंची सिम्स

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

BURNबिलासपुर… मिशन अस्पातल में एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद बीती रात को ही महिला को सिम्स के बर्न यूनिट में भर्ती किया है। महिला की हालत बहुत नाजुक है। जबकि महिला का पति मिशन अस्पताल में भर्ती है। घटना दो बजे रात्रि की है। बताया जा रहा है कि महिला पति की लम्बी बीमारी और खर्च के बाद मानसिक रूप से काफी परेशान थी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                       बीती रात मिशन अस्पताल में आईसीयू वार्ड के सामने एक महिला ने आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की है। महिला का नाम सकरी की रहने वाली बृहस्पति बाई नेताम है। बृहस्पति बाई नेताम के पति अनिल नेताम का इलाज पिछले तीन दिनों से मिशन अस्पताल में चल रहा है।

                                                  घटना के बाद बृहस्पति बाई नेताम का पति अनिल नेताम ने बताया कि उसकी पत्नी मेरे स्वास्थ्य को लेकर परेशान थी। अस्पताल में भर्ती होने से पहले उनसे बैगा, गुनिया,वैद्य और गांव के डॉक्टरों से इलाज कराया। किसी के कहने पर पत्नी ने मुझे इलाज के लिए विश्वासी मंदिर लाया। महीनों बाद भी मेरा रोग ठीक नहीं हुआ। मेरे पैर में सूजन है..जिसके कारण मुझे चलने फिरने में परेशानी होती है।

                     अनिल नेताम ने बताया कि तीन पहले पैर का दर्द और सूजन बढ़ गया। आनन फानन में मुझे मिशन अस्पताल में भर्ती किया गया। तीन दिन लगातार इलाज के बाद भी किसी प्रकार का फायदा नहीं हुआ। हम लोगों के पास खर्च के लिए पैसे भी नहीं रह गए। पत्नी बहुत परेशान रहने लगी। शायद इसी कारण उसने मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या की कोशिश की है।

                            जानकारी के अनुसार बृहस्पति बाई नेताम बीती रात्रि करीब दो से तीन बजे के बीच आईसीयू वार्ड के सामने खुद पर मिट्टी तेल छिड़की। इसके बाद उसने माचिस घिसकर शरीर को आग के हवाले कर दिया। आग लगते ही बृहस्पति बाई चिल्लाने लगी। मिशन स्टाफ ने किसी तरह आग को बुझाया। इसके बाद गंभीर से जल चुकी महिला को सिम्स भेजकर बर्न यूनिट में भर्ती कराया।

                                    बर्न यूनिट में भर्ती बृहस्तपति बाई की स्थिति बहुत गंभीर बतायी जा रही है। अनिल नेताम ने बताया कि उसके तीन छोटे बच्चे भी हैं।

close