बेलतरा विधानसभा में टाह ने बहाया पसीना…कहा बनेगी जोगी सरकार…संकल्प पत्र का किया वितरण

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20171104-WA0020बिलासपुर—छत्तीसगढ़िया अधिकार यात्रा के चौथे दिन जोगी जनता कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनिल टाह ने बेलतरा विधानसभा का दौरा किया। पदयात्रा के दौरान अनिल टाह अपने समर्थकों के साथ जाली,रैनपुर और कर्रा के ग्रामीणों से रूबरू हुए। टाह ने लोगों को अजीत जोगी की नीति और रीति की जानकारी दी। बातचीत के दौरान जनता के दुखदर्द को गंभीरता के साथ सुना। विधानसभा चुनाव में जोगी को जीताने की बात भी कही।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                                  जनता कांग्रेस जोगी की छत्तीसगढिया अधिकार न्याय यात्रा के चौथे दिन अनिल टाह ने बेलतरा विधानसभा की पदयात्रा की। जाली, रैनपुर, कर्रा के लोगों से अनिल टाह ने संवाद किया। स्थानीय लोग भी टाह समर्थकों के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उत्साहित ग्रामीणों ने जोगी और टाह के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की।

                       पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों से रूबरू होकर जनता कांग्रेस प्रदेश महासचिव टाह ने बताया कि पिछले कई सालों से प्रदेश में अराजकता की स्थिति बनी हुई है। महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। महंगाई सिर चढ़कर बोल रही है। मजदूरों का भुगतान नहीं हो रहा है। अधिकारी लोग मनरेगा राशि का बंदरबाट कर रहे हैं। कानून व्यवस्था चरमरा गयी है। गरीबों का कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। टाह ने लोगों के घर घर जाकर बताया कि भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र का अभी तक पालन नहीं किया। चुनाव आते ही चंद किसानों को बोनस बांट दिया गया। लाखों छोटे मझोले किसान अभी भी बोनस और समर्थन मूल्य के लिए तरह रहे हैं।

                          टाह ने कहा 2018 में विधानसभा चुनाव है। मौका और दस्तूर दोनो ही है। बेलतरा समेत प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हो जाए। जोगी की सरकार बनाकर प्रदेश में अमन शांति और सुख समृद्धि का माहौल बनाने में सहयोग करें। इस दौरान टाह समर्थकों ने अजीत जोगी का शपथ पत्र भी बांटा। घर घर में जोगी का स्टीकर भी चिपकाया।

close