मिलर्स का भी होगा स्टाक वेरीफिकेशन..कलेक्टर ने बताया…किसानों की संख्या में हुई वृद्धि

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

press varta dhan sambandhi (5)बिलासपुर–कलेक्टर ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि हर बार की तरह इस बार भी पुख्ता व्यवस्था के बीच जिले में धान खरीदी होगी। इस बार धान खरीदी के दौरान टेक्नोलाजी का भी प्रयोग किया जाएगा। कोई भी किसान तीन बार से अधिक धान नहीं बेंच सकता है। धान उठाव के समय ट्रक ड्रायवर और किसी साधन का टेब से फोटो किया जाएगा। इसकी जानकारी आनलाइन संबधित अधिकारियों तक पहुंचता रहेगा। कलेक्टर ने बताया कि इस बार पंजीकृत किसानों की संख्या के साथ ही रकवे में भी वृद्धि हुई है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                              कलेक्टर पी.दयानन्द ने आज प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 15 नवम्बर से शासन ने धान खरीदी का फैसला लिया है। इस बार पंजीकृत किसानों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके अलावा रकवे में भी वृद्धि हुई है। पी.दयानन्द ने बताया कि साल 2016-17 की तुलना में इस बार 4535 किसानों का अतिरिक्त पंजीयन हुआ है। कुल रकवा में 2484.5 हेक्टेयर बढ़ा है। 130 उपार्जन केन्द्रों से 86 हजार 92 पंजीकृत किसानों का धान खरीदा जायेगा।

                       कलेक्टर ने पत्रकारों को 86092 किसानों का पंजीयन किया गया है। नोडल अधिकारियों ने एक-एक धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया है। इस बार धान खरीदी के दौरान टेबलेट का प्रयोग किया जाएगा। खरीदी के समय पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। खरीदी की मानिटरिंग राजस्व अधिकारियों के अलावा अन्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी करेंगे।

                            कलेक्टर ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि खरीदी के लिए बारदाने 50 प्रतिशत नए और 50 प्रतिशत पुराने होंगे। कुल 13 लाख 38 हजार 250 नए और 13 लाख 22 हजार 276 पुराने बारदानों का प्रयोग किया जाएगा। मिलर्स से भी बारदाने की व्यवस्था की गयी है। आनलाईन डीओ जनरेट किया जाएगा। केन्द्रों में टोकन सिस्टम लागू होगा। सीसी टीवी और फ्लाईंग स्काट से कोचियों पर प्रशासन की नजर रहेगी।

सवाल के जवाब में कलेक्टर ने बताया कि कगरीब 96 प्रतिशत से अधिक किसानों का आधार सीडिंग हो चुका है। सभी किसानों को धान का भुगतान आनलाइन खाते में होगा। press varta dhan sambandhi (4)

मिलर्स का होगा स्टाक सत्यापन

                        एक अन्य सवाल के जवाब में कलेक्टर ने बताया कि मिलरों की भी जांच पड़ताल होगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने एक बार वारदानों का वेरीफिकेशन कर लिया है। जरूरत के अनुसार निर्धारित प्रतिशत में मिलर्स से वारदाना लिया जाएगा। उन्होने यह भी कहा कि मिलर्स का स्टॉक भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। मामला प्रक्रिया में है। बावजूद इसके यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी पायी जाती है तो सख्त कार्रवाई होगी। कलेक्टर ने बताया कि मिलर्स का स्टाक वेरीफिकेशन किया जाएगा। पहले से संग्रहित धानों की जांच पड़ताल की जाएगी।

सीमावर्ती केन्द्रों पर  विशेष नजर

              पत्रकारों के प्रश्न पर कलेक्टर पी.दयानन्द ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र विशेष तौर पर मरवाही पेन्ड्रा,गौरेला धान खरीदी केन्द्रों पर विशेष नजर रहेगी। समय समय पर फीड मिलने और जानकारी के बाद कार्रवाई भी होगी। मस्तूरी क्षेत्र पर भी विशेष नजर रखने का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने कहा कि संवेदनशील धानखरीदी केन्द्रों को चिन्हांकित कर लिया गया है। प्रशासन ने ऐसे केन्द्रों पर गोपनीय रूप से नजर रखने का आश्वासन दिया।

close