किसान यात्रा का ग्रामीणों ने किया स्वागत..जनता को कांंग्रेसियों ने पिलाई घूंटी..कहा किसानों से हुआ छल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20171201-WA0013बिलासपुर– जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला की अगुवाई में किसान अधिकार न्याय पदयात्रा के तीसरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम ग्राम पंचायत गुमा से बोहारडीह,सेवती,झाल,खुड़ियाडीह होकर बोड़सरा पहुंची। बोड़सरा में आयोजित सभा को राजेन्द्र शुक्ला ने संबोधित किया। इस कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम ने  स्थानीय किसान,मजदूर,बेरोजगार,गरीबो से संवाद किया।

                राजेन्द्र शुक्ला ने जगह जगह किसान और बेरोजगार युवकों से मिलकर प्रदेश की बदहाली के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। शुक्ला ने कहा कि सरकार ने किसानों से छल किया है। मात्र एक साल का बोनस दिया गया है। छोटे और मझोले किसानों को बोनस लायक भी नहीं समझा गया। राजेन्द्र ने बताया कि वादा के बाद मुकरना भाजपा सरकार की आदत है। संकल्प पत्र में बड़ी बड़ी बातें कह जनता की भावनाओं के साथ भाजपा नेताओं ने खिलवाड़ किया है। किसानों को मात्र एक साल का बोनस थमा दिया गया। शिक्षाकर्मियों को स़ड़क पर आने को मजबूर कर दिया गया है। राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में भयंकर प्रशानिक तानाशाही का बोलबाला है। गरीब, बेरोजगार और मजदूरों की कोई नहीं सुन रहा है। लोकतंत्र में इससे बुरी क्या स्थिति हो सकती है कि अब लोगों को बोलने पर भी सेंसर लगाया जा रहा है…धमकाया जा रहा है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                 पदयात्रा में जिला महामंत्री राजेन्द्र साहू ,ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दिवाकर ,जिला उपाध्यक्ष रणजीत खनूजा ,जिला सचिव मनहरण कौशिक ,मनोज पाण्डेय ,प्रदेश महामंत्री विनय शुक्ला,प्रदेश सचिव हजारी भारद्वाज,सारधा सरपंच भैरव चतुर्वेदी, पूर्व जनपद सदस्य मोहितराम आगरे ,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्षा अनीता लव्हात्रे ,गीता धमगाये  अशोक जोतवानी,आशु निर्मलकर , युंका प्रदेश सचिव लक्ष्मीनाथ साहू ,बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष पुष्पराज उपाध्याय ,जगदीश कौशिक,सुभाष ठाकुर विष्णु धनकर समेत सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता शामिल थे।

close