बिलासपुर— कोनी थाना क्षेत्र के जलसो में ट्रेलर की चपेट में आने से गांव के दो बच्चों की मौत हो गयी है। घटना के बाद गांव वालों ने ट्रेलर को घेर लिया। लेकिन मौका पाते ही ट्रेलर चालक फरार हो गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। आईपीएस शलभ सिन्हां ने बताया कि आरोपी चालक को जल्द ही पकड़ लेंगे। फिलहाल पीड़ित परिजनों को शासन की तरफ से तात्कालिक दुर्घटना मामले में 25-25 हजार का मुआवाजा दिया गया है। मौके पर बिलासपुर अतिरिक्त तहसीलदार नारायण गभेल भी मौजूद थे।
शाम करीब पांच बजे जलसो गतौरी मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रेलर ने दो बच्चों को चपेट में ले लिया। दोनों बच्चों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जलसो के ग्रामीण घटना स्थल पहुंंच गये। भीड़ को देख ट्रेलर छोड़कर चालक फरार हो गया। नाराज ग्रामीणों ने जलसो,गतौरी और मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जिसके चलते यातायात व्यवस्था प्रभावति हुई। सूचना मिलने के बाद कोनी पुलिस समेत आईपीएस शलभ सिन्हा और जिला प्रशासन की तरफ से अतिरिक्त तहसीलदार घटना स्थल पहुंच गए।
आईपीएस शलभ सिन्हा ने बताया कि घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे और गतौरी-जलसो मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों को किसी तरह मनाया गया। जिला प्रशासन की तरफ से अतिरिक्त तहसीलदार नारायण गभेल ने मृतक बच्चों के परिजनों को तात्कालिक मुआवजा राशि दी है। तहसीलदार नारायण गभेल ने दोनों बच्चों के पीड़ित परिजनों को 25-25 हजार रूपए दी है।
शलभ सिन्हा ने बताया कि दोनों बच्चे गतौरी के रहने वाले हैं। दोनो बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान घटना हुई। मृतक बच्चों के नाम कुमारी अमृता वर्मा पिता वेदप्रसाद वर्मा उम्र 13 है। दूसरे मृतक बच्चे का नाम दीक्षा वर्मा पिता रामायण वर्मा उम्र 6 साल है।
दोनो के शव को सिम्स भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है। ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है।