भाजपा कार्यकर्ता और व्यापारी में मारपीट…सिटी कोतवाली में पहुंची शिकायत..दोनों का हुआ मुलायजा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

city kotwaliबिलासपुर— ज्वाली नाला के पास जमीन हथियाने के चक्कर में भाजपा कार्यकर्ता को मार पड़ी है। तथाकथित जमीन मालिक सत्यानारायण गुप्ता ने पहले तो भाजपा कार्यकर्ता को समझाने का प्रयास किया की जमीन उसकी है। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता मार पीट पर उतारू हो गया। जमीन मालिक सत्यानारण ने जमकर पीटा। बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। दोनों की शिकायत पर सिटी कोतवाली ने मामला हाथ में लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 ज्वाली नाला के पास खाली जमीन पर कब्जा करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्ष आपस में गुत्थम गुत्था हो गए। मामला सिटी कोतवाली में जाकर शिकात के बाद शांत हुआ। जानकारी के अनुसार ज्वाली नाला के पास खाली जमीन को भाजपा कार्यकर्ता दुर्गेश पाण्डेय घेर रहा था। इसी बीच गोलबाजार व्यापारी सत्यनारायण गुप्ता को जमीन घेरने की जानकारी मिली।

डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

                              खबर मिलते ही सत्यनारायण गुप्ता मौके पर पहुंंच गए। गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ता दुर्गेश बताया कि जमीन मेरी है। उसके पास जमीन के कागजात भी हैं। बावजूद इसके दुर्गेश ने जमीन घेरने का काम बन्द किया। देखते ही देखते दोनों कहा सुनी शुरू हो गयी। मामला हाथापाई तक पहुंच गयी। खबर मिलने के बाद सिटी कोतवाली को बीच बचाव में आना पड़ा।

                    सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों को मुलायजा के जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने दोनों की शिकायतों को दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा।

close