14 हजार शिक्षाकर्मियों को वेतन का इंतजार…शासन को दिलाया याद…हड़ताल अवधि की मांगी पगार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

sanjay_schoolबिलासपुर–शिक्षाकर्मियों ने शासन से हड़ताल अवधि का वेतन मांगा है। शिक्षकों ने शासन को पत्र लिखकर बताया कि आदेश के 11 दिन बाद भी 14 हजार से अधिक निकाय कर्मियों को हड़ताल समय का वेतन नहीं मिला है।  जबकि 12 दिसम्बर को शासन ने सभी जिला पंचायतों को पत्र जारी कर बताया कि शिक्षाकर्मी हड़ताल से वापस लौट गए हैं। पठन पाठन का काम भी शुरू कर दिया है। इसलिए सभी शिक्षाकर्मियों को 20 नवम्बर से 4 दिसम्बर के बीच हड़ताल समय का वेतन दिया जाए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               शिक्षक मोर्चा संचालक मंडल सदस्य संजय ने बताया कि आदेश के 11 दिन बाद भी हड़ताल समय का वेतन नहीं दिया गया है। शासन को आदेश का स्मरण दिलाते हुए पत्र लिखकर वेतन दिलाने का निवेदन किया है।

                          संजय ने बताया कि  शासन ने हड़ताल अवधि के दौरान की गई कार्यवाही को शून्य किया है। बावजूद इसके नगरीय प्रशासन विभाग से शिक्षक संवर्ग के लिए पत्र जारी नही किया गया। जिसके चलते 14 हजार शिक्षको को वेतन भुगतान नही हो पा रहा है। प्रदेश संचालक ने सचिव और संचालक नगरीय प्रशासन से आदेश जारी कर वेतन दिलाने को कहा है। संजय ने बताया कि नगरीय प्रशासन विभाग सचिव डॉ.रोहित तिवारी ने मामले का निराकरण जल्द को कहा है।

Share This Article
close