सबको मालूम किसमें नूरा कुश्ती…छत्तीसगढ में बनेगी चौथी बार सरकार…श्रम मंत्री ने कहा….65 प्लस जीतेंगे सीट..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

BHAIYALALबिलासपुर— श्रम मंत्री रजवाड़े ने पुनिया के बयान पर आश्चर्य जाहिर करते हुए कहा कि अभी-अभी तो गुजरात में कांग्रेस की हार हुई। इतने जल्दी भूल भी गए। अब छत्तीसगढ़ में भाजपा को हराने की बात करते हैं। सच तो यह है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को 65 से अधिक सीट मिलेगी। दरअसल कांग्रेस की फिर छत्तीसगढ़ में करारी हार होने वाली है। इस दौरान भैयालाल रजवाड़ें ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी को याद किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 निजी कार्यक्रम में शामिल होने श्रम मंत्री भैयालाल रजवाड़े बिलासपुर पहुंचे। पत्रकारों से बातचती के दौरान भैयालाल रजवाड़े ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। उन्होने कहा वाजपेयी के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ समेत तीन नए राज्य का जन्म हुआ। छत्तीसगढ़ की जनता उनसे बहुत प्यार करती है। लगातार भारतीय जनता पार्टी को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। पिछले 14 सालों में प्रदेश का तेजी से विकास हुआ है। चौथी बार भी डॉ.रमन सिंंह की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। कांग्रेस को फिर मुंह की खानी पड़ेगी।

                                        एक सवाल के जवाब में भैयालाल ने अमित जोगी के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि नूरा कुश्ती भाजपा कांग्रेस में नहीं बल्कि जनता कांग्रेस और कांग्रेस के बीच में चल रही है। कांग्रेस और जनता कांग्रेस का बड़ा नेता एक डिब्बे और ट्रेन में बैठकर बिलासपुर आते हैं। फिर पुनिया कहते हैं कि नहीं मालूम…अजीत जोगी भी उसी डिब्बे में बैठे थे। इसकी जानकारी उन्हें नहीं है..सुनकर अटपटा लगा । अमित जोगी को मालूम है कि नूरा कुश्ती का खेल किसके बीच में हो रहा है।

             भैयालाल ने बताया कि कांग्रेस ने 168 बिन्दु वाला अविश्वास प्रस्ताव लाया। सदन में भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई। 11 दिन का सत्र मात्र दो दिन में ही खत्म हो गया। इसमें कौन सी नयी बात है। चार पांच प्रस्ताव थे। सभी पर चर्चा हुई। उन्हीं बातों को अविश्वास प्रस्ताव में लाया गया। अब भला क्या रह गया था कि विधानसभा सत्र 11 दिन तक चलाएं।

                            रजवाड़े ने बताया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार होगी। राहुल गांधी कुछ भी करें…छत्तीसगढ़ की जनता भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनाएंगी। प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। इसे बताने की जरूरत नहीं है।

       भैयालाल ने बताया कि बड़ी बड़ी बातें करने वाले कांग्रेसियों में बहुत भगदड़ है। कांग्रेस पार्टी में जितने बड़े नेता हैं उतनी ही बड़़ी बाते हैं।कांग्रेस नेता पहले अन्दर की लड़ाई को देखें…इसके बाद सरकार बनानी की बात करें।

close