विधानसभा संभावित प्रत्याशी ने मनाया निष्कासित नेता का जन्मदिन…काटा केक….हाईकमान तक पहुंची रिपोर्ट

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20171230-WA0005बिलासपुर—जनता कांग्रेस से बिलासपुर विधानसभा के संभावित प्रत्याशी ने पार्टी से निष्कासित यूथ नेता का जन्मदिन मनाया। निष्कासित नेता ने  बृजेश साहू के कार्यालय में केक काटा। मौके पर मौजूद सभी लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा किया। इस दौरान जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। जनता कांग्रेस यूथ अध्यक्ष पद से हटाए गए नेता ने इस दौरान संभावित प्रत्याशी को विधानसभा चुनाव में मदद का आश्वासन दिया। बर्थ डे पार्टी के बाद जनता कांग्रेस नेताओं में कानाफूसी होने लगी है। कई लोग तो मामले को छिपाने का भी प्रयास कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              जनता कांग्रेस से बिलासपुर विधानसभा संभावित प्रत्याशी बृजेश साहू ने एक दिन पहले पार्टी से निष्कासित यूथ नेता का केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी। जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन जनता कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष बृजेश साहू के कार्यालय में किया गया। इस दौरान गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा गया।

                                                      मालूम हो कि एक दिन पहले तात्कालीन यूथ नेता को जनता कांग्रेस हाई कमान ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बाहर का रास्ता दिखाया है। निष्कासन से नाराज निष्कासित नेता ने प्रेसवार्ता में जोगी परिवार और पार्टी पर आपत्तिजनक आरोप लगाया था।

                            जानकारी के अनुसार तात्कालीन जनता कांग्रेस यूथ नेता को बचाने का बृजेश साहू ने अंतिम दम तक प्रयास किया। बावजूद इसके साहू को कामयाबी नहीं मिली। शनिवार को जनता कांग्रेस प्रदेश पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष बृजेश साहू ने निष्कासित नेता के सम्मान में जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया। केक काटकर निष्कासित नेता को बधाई दी। कार्यक्रम के बाद केक पार्टी को लेकर पार्टी में घमासान शुरू हो गया है।

Share This Article
close