छत्तीसगढ़ का तीसरा राष्ट्रीय कृषि मेला 24 जनवरी से

Shri Mi
2 Min Read

_20180102_172539रायपुर।छत्तीसगढ़ का तीसरा राष्ट्रीय कृषि मेला इस महीने की 24 तारीख से 28 तारीख तक राजधानी रायपुर के नजदीक ग्राम जोरा में लगेगा। मेले की तैयारियां आज से शुरू हो गई है। कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दोपहर कृषि मेला ग्राउंड में तैयारियों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय सिंह, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.के. पाटिल, बीज विकास निगम के प्रबंध संचालक  आलोक अवस्थी, मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक अभिजीत सिंह, संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एस.के. पाण्डेय, संचालक कृषि एम.एस. केरकेट्टा, संचालक मछलीपालन व्ही. के. शुक्ला, प्रबंध संचालक समेती एस.आर. वर्मा उपस्थित थे।कृषि मंत्री ने इस अवसर पर बताया कि छत्तीसगढ़ का तीसरा कृषि मेला पिछले दो मेलों से कुछ अलग रहेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस साल मेले में आने वाले किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक के साथ-साथ खेती-किसानी के तौर तरीकों की लाइव प्रदर्शनी देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेले में प्रदेश के एक लाख से अधिक किसानों को आमंत्रित किया गया है।इनमें खेती किसानी के अलावा उद्यानिकी, पशुपालन तथा मछली पालन से जुड़े किसान शामिल होंगे। किसानों को लाने-ले जाने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को दी गई है। कृषि विभाग और उससे जुड़े सभी विभागों और प्रकल्पों द्वारा भव्य प्रदर्शनी लगायी जाएगी।

मेले में किसानों की पाठशाला का विशेष आकर्षण रहेगा। पाठशाला में किसान पांचो दिन विषय विशेषज्ञों से रूबरू चर्चा कर कृषि के उन्नत तरीकों की जानकारी लेंगे और अपनी समस्याओं का समाधान पाएंगे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close