राजस्व निरीक्षक पर गिरी गाज…कलेक्टर ने थमाया निलंबन आदेश..सालों से लटकाया था सीमांकन का काम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

dayanand_p_bsp_indexबिलासपुर— कलेक्टर पी.दयानन्द ने राजस्व निरीक्षक के.एल.सरवन को निलंबित कर दिया है। मामले में आरआई सरवन पर सीमांकन मामले को जानबूझकर लटकाने का आरोप है। जानकारी के अनुसार कलेक्टर और तहसीलदार के निर्देश के बाद भी सरवन ने सीमांकन कार्य के आदेश को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके कारण हितग्राही को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। शिकायत के बाद आज कलेक्टर पी.दयानन्द ने के.एल सरवन सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               राजस्व निरीक्षक के.एल.सरवन को कलेक्टर पी.दयानन्द ने सस्पेन्ड कर दिया है। आरआई सरवन पर राजस्व प्रशासन के आदेश को जानबूझकर अनदेखी करने का आरोप है। सस्पेंशन आदेश के अनुसार सरवन ने मोपका हल्का पटवारी नम्बर 29 स्थित खसरा नम्बर 2050/29, 2053/19 और 2054/19  रकबा दशमलव शून्य पांच का सीमांकन कार्य में जानबूझकर प्रार्थी को परेशान करने के लिए देरी की है। साथ में सरवन ने सीमांकन आदेश को गंभीरता से नहीं लिया है। मामले को जानबूझकर पांच तक लटका कर रखा गया है।

                  निलंबन आदेश में बताया गया है कि के.एल.सरवन को लापरवाही के आरोप में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया। सरवन का जवाब संतोषप्रद  नहीं पाया गया। आखिर में आरआई को निलंबित किया जाता है।

                  निलंबन अवधि के दौरान के.एल.सरवन राजस्व निरीक्षक मुख्यालय भू-अभिलेख शाखा जिला कार्यालय में रहेंगे। इस दौरान सरवन को जीवन निर्वाह भत्ता भी दिया जाएगा।

         आरआई सरवन के खिलाफ कलेक्टर की कार्रवाई के बाद राजस्व महकमें में भूचाल आ गया है। लोगों के कान खड़े हो गए हैं। खासतौर पटवारियों की धड़कनें तेज हो गयी हैं।

close