लोकसुराज अभियान को बताया स्कैण्डल…जोगी ने कहा जनता परेशान…अंतिम रिजल्ट रहेगा सिफ़र

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

jogi..रायपुर— जनता कांग्रेस नेता अजीत जोगी ने सरकार के लोक सुराज अभियान को अंतिम वर्ष का सिफर रिजल्ट वाला बताया है। अजीत जोगी ने कहा है कि चुनावी वर्ष में भाजपा सरकार के लोक सुराज अभियान के अतिंम सफर पर परिणाम शून्य ही आने वाला है। पिछले 14 सालों से लोक सुराज अभियान चल रहा है। अभियान के बहाने सरकार ने प्रदेश की जनता को केवल ठगने का काम किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              अजीत जोगी ने प्रेस नोट जारी कर बताया है कि सरकार लोकसुराज अभियान के बहाने अंतिंम बार  जनता को ठगने के लिए तैयार है। जोगी ने लोकसुराज अभियान को खोखला बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सुराज अभियान पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के पिछले सभी सुराज अभियानो का हिसाब चाहती है। जिसे भाजपा ने अंतिम यात्रा के पहले तक का हिसाब देना गवारा नही समझा है। प्रदेश की जागरूक जनता इस बार भाजपा सरकार की ऊलजुलूल अभियानो के चक्कर में नहीं आने वाली है। जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को हटाने का फैसला कर लिया है।

                       अजीत जोगी ने कहा कि डाॅ. रमन सिंह के पिछले 14 साल से अनावश्यक खर्चीले अभियानो का संचालन कर जनता की गाढ़ी कमाई का दुरूपयोग किया है। ऐसे फ़जूलखर्ची अभियानो से  जनता त्रस्त हो चुकी है। सुराज अभियान का चारो तरफ आलोचना हो रही है। अभियान ने जनता की भावनाओ के साथ खिलवाड कर स्केण्डल का रूप ले लिया है। इसलिए प्रदेशवासियों ने इस स्कैण्डल को हमेशा के लिए खत्म करने का फैसला कर लिया है।

 

close