कांग्रेस बैठक में अटल ने कहा…अधिकारी बेच रहे गरीबों का घर..अत्याचार के खिलाफ आंदोलन करे प्रकोष्ठ

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20180120-WA0010बिलासपुर—जिला और प्रदेश कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ नई कार्यकारिणी की कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ के प्रदेश नेता जिला प्रभारी डॉक्टर चंद्रशेखर खूटे विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक में प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, नरेन्द्र बोलर,अभय और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जफर अली ने प्रकोष्ठ के नेताओं को मार्गदर्शन दिया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                   कांग्रेस कार्यालय में जिला और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी की बैठक में पदाधिकारियों को रिचार्ज किया। इस दौरान लोगों ने झुग्गी प्रकोष्ठ के नव नियुक्त जिला दिलीप पाटिल को बधाई दी। वरिष्ठ नेताओं सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की नसीहत भी दी।

     बैठक में अटल श्रीवास्तव,नरेन्द्र बोलर, अभय नारायण राय और जफर अली समेत सभी वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि कांग्रेस देश की बड़ी पार्टी है। इसमें झुग्गी प्रकोष्ठ का बहुत बड़ा योगदान है। सच्चाई तो यह है कि कांग्रेस पार्टी जातिगत राजनीति से दूर सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की अवधारणा को मानती है। इन्ही सिद्धान्तों को सामने रखकर जनता के बीच हमें जाना है। भाजपा के खिलाफ मिलकर,कमर कसकर जनता को जागृत करना है। सरकार की करनी और कथनी के बारे में जनता को बताना है।

                              अटल और नरेन्द्र ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सबसे ज्यादा गरीब लोगों पर अत्याचार हुआ है। गरीबों को बैंक की लाइन में लगाया गया। आवास छीना गया। तुगलकी फरमान जारी कर ठेला,खोमचे,और गुमटियों के खिलाफ अत्याचार किया गया। झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ के नेताओं की जिम्मेदारी बनती है इन गरीबों की आसुंओं पोछें। उनके सामने सरकार की करनी और कथनी को सामने रखें। उनके आवास को लाखों रूपयों में बेचा जा रहा है।

                                                नवनियुक्त झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दिलीप पाटिल ने बताया कि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अमजद के मार्गदर्शन में  24 जनवरी 2018 को शपथ समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस भवन में किया जाएगा।

                      शनिवार को आयोजित बैठक में अटल श्रीवास्तव, अभय नारायण राय, जफर अली, विजय पांडे, नरेंद्र बोलर, रविंद्र सिंह, अकबर खान, पंकज सिंह, अंकित गौरहा, सुभाष ठाकुर, प्रशांत पांडे, संजय भास्कर,बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष योगेश पिल्ले, शहर अध्यक्ष संजय यादव, जिला महामंत्री निखिलेश पिल्ले, मंजीत यादव,विनोद धृतलहरे  बिल्हा शहर अध्यक्ष समेत सभी ब्लाक के पदाधिकारी मौजूद थे।

close