बिलासपुर—कलेक्टर पी.दयानन्द ने जिला पटवारी संघ अध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। पटवारी संतोष पाण्डेय पर आरोप है कि शासन के आदेश की अनदेखी की है। लम्बे समय से अपने कर्तव्य से भी अनुपस्थित हैं। ऐसा करना अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। तत्काल प्रभाव से संतोष पाण्डेय को निलंबित किया जाता है।कलेक्टर पी.दयानन्द ने 25 जनवरी को आदेश जारी कर पटवारी संघ अध्यक्ष संतोष पाण्डेय को निलंबित कर दिया है। पत्र के अनुसार सतोष पाण्डेय ने कार्यालय से जारी स्थानांतरण आदेश का पालन नहीं किया है। अनाधिकृत रूप से लम्बे समय से कर्तव्य से अनुपस्थित हैं। संतोष पाण्डेय का आचरण छत्तीसगढ सिविल सेवा 1965 नियम तीन(क) और(ग के प्रावधानों) के तहत आता है। अनुशासनहीनता मानते हुए संतोष पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
कलेक्टर आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में पटवारी संतोष पाण्डेय का मुख्यालय तहसील कोटा बिलासपुर रहेगा। निलंबन अवधि के दौरान संतोष पाण्डेय को निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।मालूम हो कि पटवारी संतोष पाण्डेय का स्थानान्तरण तात्कालीन कलेक्टर अन्बलंगन पी ने किया था। लेकिन पाण्डेय ने नए पटवारी हल्का जाने से इंकार कर दिया। इस दौरान पाण्डेय अवकाश पर चले गए थे। पिछले 8-9 महीने से संतोष पाण्डेय लम्बी छुट्टी पर हैं। बताया जा रहा है कि पाण्डेय ने व्हीआरएस आवेदन भी दिया है।जानकारी देते चलें कि कुछ दिनों ने पहले ही सीमांकन मामले में कलेक्टर ने राजस्व इंस्पेक्टर सरवन को भी निलंबित किया था।