बिल्हा विधायक की गाड़ी पर पथराव…अपनों ने ही किया हमला…बदनामी के भय से नहीं लिखाया रिपोर्ट

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— बिल्हा विधायक सियाराम कौशिक की कार पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पथराव किया है। पथराव से विधायक गाडी का विन्डस्क्रीन बुरी तरह से टूट गया है। कार के अन्दर विधायक भी बैठे थे। बताया जा रहा है कि विधायक को भी चोट पहुंची है। मामला थाना तक पहुंचा..इसी बीच विधायक को जानकारी मिली कि पथराव करने वाले अपने ही लोग थे। जानकारी मिलते ही उन्होने रिपोर्ट लिखाने से इंकार कर दिया। यहीं कारण है कि पथराव की घटना की जानकारी सामने नहीं आयी। बताया जा रहा है कि विधायक ने बदनामी के डर से अपनों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने से इंकार कर दिया। सिरगिट्टी पुलिस ने भी ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इंकार कर दिया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

बीती रात हरदीकला में एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौटते समय कुछ असामाजिक तत्वों की भीड़ ने बिल्हा विधायक के गाड़ी पर पथराव कर दिया। पत्थरबाजी से गाड़ी को नुकसान हुआ है। कांच भी टूट गया है।

पथराव के बाद विधायक सियाराम  कौशिक पत्थरबाज असामाजिक तत्वों के खिलाफ सिरगिट्टी थाना में शिकायत करने पहुंचे। लेकिन इसी बीच जानकारी मिली कि पथराव करने वाले उनके ही कार्यकर्ता हैं। बताया जा रहा है कि पत्थरबाजी करने वालों में कुछ ऐसे भी लोगों का नाम सामने आया जिन्हें सियाराम कौशिक का बहुत ही खास कहा जाता हैं।

अपनों की जानकारी मिलने के बाद सियाराम ने पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ शिकायत लिखवाने से इंकार कर दिया। क्योंकि सियाराम नहीं चाहते थे कि मामला जनता तक पहुंचे। विधायक सियाराम कौशिक के एक नजदीकी ने बताया कि घटना के समय ऐसा लगा कि पथराव में भाजपा या कांग्रेस के लोगों का हाथ है। वस्तुस्थिति सामने आने के बाद बिल्हा विधायक ने रिपोर्ट लिखाने से केवल इसलिए इंकार कर दिया कि लोगों में संदेश ना जाए कि विधायक से अपने लोग नाराज हैं।

किस पर हुई विधायक की कृपा

जानकारी के अनुसार विधायक सियाराम कौशिक हरदी कला सरस्वती पूजा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। महामाया हरदी कला में हिलेन्द्र ठाकुर का कार्यकम था। इसी दौरान कुछ लोगों ने विधायक की गाड़ी पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि पत्थरबाजी करने वालों में विष्णु यादव पिता महेश यादव, जीतू पिता गणेश यादव, गोपी यादव पिता देवारी यादव,रवि पिता जकलू यादव का प्रमुख हाथ है। लेकिन सभी को थाना सिरगिट्टी पहुंचने के बाद विधायक के आदेश पर छोड़ दिया गया।

ना शिकायत मिली और ना ही जानकारी

मामले में सिरगिट्टी थानेदार राहुल तिवारी ने बताया कि इस प्रकार की कोई जानकारी मिली है। ना ही विकायक या फिर किसी प्रतिनिधि की तरह से रिपोर्ट ही लिखवाया गया। यदि जानकारी या शिकायत मिलती है तो पुलिस जरूर कार्रवाई करेगी। फिलहाल पत्थरबाजी की जानकारी थाने को नहीं है।

close