जोगी कांग्रेस नेताओं ने कहा…पार्टी के साथ षड़यंत्र…अब तक नहीं मिली मतदाता सूची..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर–जनता कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन पर पार्टी के खिलाफ राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया है। नेताओं ने लिखित शिकायत में जिला प्रशासन को बताया कि राष्ट्रीय चुनाव आयोग में जनता कांग्रेस पंजीकृत पार्टी है। बावजूद इसके मतदाता सूची नहीं दी गयी है । जबकि अन्य दलों को मतदाता सूची दी गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                जिला प्रशासन को शिकायत पत्र के अलावा चुनाव आयोग की कापी देते हुए नेताओं ने बताया कि जनता कांग्रेस जे को चुनाव आयोग ने राजनीतिक दल के रूप में मान्यता दी है। पार्टी को 27 जनवरी 2017 को पंजीकृत किया गया है। बावजूद इसके मतदाता सूची नहीं दी गयी है। जबकि अन्य दलों को मतदाता सूचियां थमा दी गयी है।

                   जोगी जनता कांग्रेस नेताओं ने बताया कि चुनाव आयोग के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जनता कांग्रेस को मतदाता सूची दी जाए। ताकि प्रदेश की जनता के पास पहुंंचने का मौका मिले। राजनैतिक षड़यन्त्रों की खबरों पर विराम भी लगे।

   जिला प्रशासन से शिकायत करने वालों में विश्वम्भर गुलहरे,मणिशंकर पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, समीर अहमद बबला,गजेन्द्र श्रीवास्तव,विक्रांत तिवारी,जीतू ठाकुर समेत कई लोग शामिल थे।

Share This Article
close