रक्षा टीम की कार्रवाई…15 मनचले घुटनों पर…परिजनों को पुलिस का सख्त निर्देश…नहीं मिलनी चाहिए शिकायत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— बिलासपुर पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न स्थानो पर जंगी अभियान चलाते हुए 15 मंजनुओं को घुटने के बल खड़ा कर दिया है। अभियान के दौरान कई मनचले भागने में कामयाब भी हुए हैं। लेकिन पुलिस का दावा है कि किसी भी बदमाश को छोड़ा नहीं जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

              एडिश्नल एसपी अर्चना झान ने बताया कि आईजी के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस टीम बदमाशों और मंजनुयों के खिलाफ धर पकड़ अभियान चलाया। शहर के विभिन्न स्थानों से एक दर्जन से अधिक मनचलों को पकड़ा गया है। बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाई गयी टीम ने लगातार मिल रही शिकायतों के बाद ऐसे स्थानों पर दबिश दी जहां मनचले झुण़्ड बनाकर खड़े रहते हैं। जिसके चलते महिलाओं को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

        अर्चना झा ने बताया कि टीम ने सदस्य आम जनता की तरह सिविल यूनिफार्म में रहकर टाकसी करने वाले लड़कों पर नज़र जमाया। मौक़ा मिलते ही बदमाशोंं को धर दबोचा। पुलिस टीम ने मुंगेली नाका, देवरी खुर्द, सरकंडा, श्याम प्लाजा, पुराना पुल, तोरवा, बन्नाक चौक, नूतन चौक के पास कार्रवाई की। जगह जगह से 15 से 20 बदमाश लड़कों को महिला थाना लाया गया।

            मनचलों के परिजनों को बुला कर कड़ी समझाईश और चेतावनी के छोड़ा गया। अर्चना झा ने बताया कि बिलासपुर की जनता किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी सीधे रक्षा टीम के इन नम्बरो पर मेसेज या काल कर दे सकती है।

close