अरविन्द केजरीवाल का होगा भव्य स्वागत..बैठक में आप नेताओं ने दी…बिलासपुर लोकसभा की रिपोर्ट

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रदेश आगमन की तैयारियों और बदलबो छत्तीसगढ़ यात्रा को लेकर आप कार्यकर्ताओ की समीक्षा बैठक हुई। बैठक का आयोजन कश्यप काम्पलेक्स इंदू उद्यान में किया गया। इस दौरान केन्द्रीय पर्यवेक्षक सचिन और आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष संकेत ठाकुर विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ केन्द्रीय पर्यवेक्षक ने जीवन्त संवाद भी किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                             इन्दू उद्यान स्थित कश्यप काम्पलेक्स में आम  आदमी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में केन्द्रीय पर्यवेक्षक सचिन की विशेष मौजूदगी में प्रदेश प्रवास पर आ रहे दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल के कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। सचिन ने कार्यकर्ताओं को बताया कि 11 मार्च को दिल्ली मुख्यमंत्री और पार्टी राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल रायपुर प्रवास पर रहेंगे। आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को सचिन ने कहा कि दिल्ली मुख्यमंत्री के प्रदेश आगमन को यादगार बनाना है। प्रदेश अध्यक्ष संकेत ठाकुर और सचिन ने सभी को जिम्मेदारियां भी दी।

                बैठक में में बदलबो छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण की समीक्षा भी हुई। प्रदेश अध्यक्ष संकेत ठाकुर बिलासपुर लोकसभा अध्यक्ष जसबीर सिंह ने केन्द्रीय पर्यवेक्षक को बताया कि  बिलासपुर लोकसभा की 8 विधानसभाओं में संकल्प यात्रा निकाली यात्रा का समापन 30 जनवरी को हुआ। यात्रा के दौरान लगभग 25 हजार नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा गया।

                                  दोनों नेताओं ने कहा कि सदस्यता अभियान प्रक्रिया लगातार चल रही है। लोग 14 साल से प्रदेश सरकार से बहुत नाराज हैं। यही कारण है कि नई उम्मीदों के साथ आम आदमी पार्टी से जुड़ने वालो की संख्या लगातार बढ़ रही है। बैठक में सैकड़ों से अधिक आप नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

close