दिल्ली CM के स्वागत में आप नेताओं ने झोकी ताकत…दिन रात किया एक…केन्द्रीय पर्यवेक्षक की रहेगी नजर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

रायपुर–दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के11 फरवरी को संभावित रायपुर प्रवास को ध्यान में रखते हुए प्रदेश आम आदमी पार्टी की तैयारी अंतिम चरण में है। तैयारियों का जायजा लेने 10 फरवरी को प्रदेश केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय चौहान रायपुर आएंगे। इस दौरान विजय चौहान प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की सम्पूर्ण तैयारियों और गतिविधियों की जानकारी लेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के 11 फरवरी को रायपुर प्रवास के ठीक एक दिन पहले केन्द्रीय पर्यवेक्षक विजय चौहान राजधानी आएंगे। चौहान दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पहली बार प्रदेश आगमन की तैयारियों की रिपोर्ट दिल्ली भेंजेगे।

                                                विजय चौहान साहू भवन में होने वाले प्रादेशिक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। विधानसभा समितियों की घोषणा भी करेंगे। आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता जयंत गायधने ने बताया कि केन्द्रीय पर्यवेक्षक चौहान प्रदेश के सभी विधानसभा में 11 मार्च को होने वाले कार्यक्रम में भागीदारी की तैयारी पर टिप्स देंगे। बदलबो छत्तीसगढ़ यात्रा की केंद्रीय समीक्षा पर विचार भी रखेंगे।

              जयंत ने बताया कि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं एकजुट होकर जोश के साथ 11मार्च को बदलबो छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा को अंजाम तक पहुंचाएंगे। यात्रा का समापन कार्यक्रम रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में किया जाएगा। 10 फरवरी केन्द्रीय पर्यवेक्षक चौहान यात्रा को सफल बनाने कार्यकर्ताऔं को रिचार्ज भी करेंगे।

           प्रदेश संयोजक डॉ संकेत ठाकुर ने  बताया कि अरविंद केजरीवाल के आगमन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में अत्यधिक उत्साह और जोश है।

close