माओवादी ने दी सीएम को धमकी…निशाने पर शिक्षाकर्मी और भाजपा के 10 नेता…वीरेन्द्र ने दिया गृहमंत्री को पत्र

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

रायपुर— शिक्षाकर्मी नेता वीरेन्द्र दुबे को नक्सलियों ने पत्र भेजा है। पत्र में विरेन्द्र दुबे समेत सीएम और भाजपा के शीर्ष 10 नेताओं को जान से मारने की धमकी दी गयी है। वीरेन्द्र के अनुसार पत्र भेजने वाले का पता ठिकाना माओवादी मदनबाडा मदनपुर नांदगांव है। फिलहाल पत्र को गृहमंत्री के हवाले कर दिया गया है।हमने मामले में जांच की मांंग की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                         शिक्षाकर्मी नेता वीरेन्द्र दुबे ने बताया कि दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड में शासकीय उच्चतर माध्यमिक  विद्यालय झीट में शिक्षाकर्मी हूं। मेरे पता ठिकाने पर माओवादी का पत्र मिला है। पत्र में माओवादियों ने मेरे अलावा मुख्यमंत्री और भाजपा के दस नेताओं को निशाना बनाने की बात कही है।

                     वीरेन्द्र ने बताया कि शिक्षाकर्मी साथियों के साथ गृहमंत्री से मुलाकात कर माओवादियों का पत्र सौंप दिया है। पत्र में लिखा गया है कि संविलियन नहींं होने की सूरत में  मुख्यमंत्री और भाजपा के दस बडे  नेताओं को निशाना बनाया जाएगा। माओवादी ने मुझे भी नहीं छोड़ने की बात लिखी है।

                    वीरेन्द्र ने कहा कि  गृहमंत्री को लिखित में बताया है कि संविलियन को लेकर  कई बार आंदोलन किया।चार बार जेल भी गया।  बावजूद इसके कभी भी नक्सलियों से हमने संपर्क नहीं किया। हमारा नक्सलियों से दूर दूर का नाता नहीं है।

                                                     मामले की जानकारी पुलिस महानिदेशक को लिखित में दी है। पत्र से जाहिर होता है कि माओवादी संविलियन के समर्थन में है। लेकिन संविलियन नहीं होने की सूरत में बताए गए नेताओं को  निशाना बनाने को कहते हैं। जबकि शिक्षाकर्मी संगठन का  माओवादियों से कुछ लेना देना नहीं है।

                              पिछले 19 साल से ईमानदारी से पठन पाठन का काम कर रहा हूं। संविलियन के लिए साथियों के साथ लगातार प्रयास कर रहा हूं। इसके लिए मुझे कई बार जेल भी जाना पड़ा। लेकिन कभी भी अलोकतांत्रिक गतिविधियों को नहीं अपनाया।  शिक्षाकर्मियों के हितों को लेकर हमेशा संघर्ष किया।  संविलियन के आंदोलन को आगे बढ़ाया। पैरा शिक्षक संघ के संयोजक रूप में काम किया। मध्यप्रदेश में संविलियन के लिए सफल प्रयास किया।

वीरेन्द्र दुबे ने बताया कि ऐसा लगता है कि मेरे साथ राजनीतिक साजिश हो रही है। जानबुझकर नक्सलियों के साथ जोड़ा जा रहा है। उम्मीद है कि जांच के बाद  साजिश का खुलासा हो जाएगा।

Share This Article
close