Twitter पर भूपेश ने किया हमला:रमन सरकार के भ्रष्टाचार पर सबूत के साथ बहस की चुनौती

Shri Mi
2 Min Read
रायपुर।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने  लगातार तीन ट्वीट- कर छत्तीसगढ़ सरकार के भ्रष्टाचारों पर सबूत के साथ बहस की चुनौती दी है।ट्वीट कर भूपेश ने लिखा कि भाजपा सरकार द्वारा एक किये गए एक और घोटाले की पुष्टि करने के लिए केन्द्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल जी को धन्यवाद। दरअसल जो भी फर्जी कार्ड निरस्त किये गए हैं, वह डॉ रमन सिंह जी की ही करतूत है. राशन कार्ड से लेकर मजदूर कार्ड तक – फर्जीवाड़े में उन्हें महारत हासिल है। अपने अगले ट्वीट मे भूपेश ने लिखा कि रामकृपाल जी, मनरेगा का आवंटन बढाने का दावा करने से पहले डॉ रमन सिंह जी से पूछ लीजिएगा कि सूखे के साल में मनरेगा के बजट में 600 करोड़ रूपये की कटौती भाजपा सरकार ने क्यों की? क्या यह गरीब विरोधी नहीं है??
AmitShah जी,मैं आपको डॉ रमन सिंह और शिवराज सिंह चौहान के भ्रष्टाचार पर सबूत के साथ बहस करने की खुली चुनौती देता हूँ। मेरा दावा है कि उसके बाद आपकी धारणा अवश्य बदल जायेगी क्योंकि भ्रष्टाचार में भाजपा सरकार की सरकारें ही सबसे आगे है। क्या आप तैयार हैं?

Join Our WhatsApp Group Join Now

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close