जज्बा मानव धर्म सेवा का…दीपक ने बताया..संस्था को चाहिए जनता का प्यार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—सामाजिक सरोकार से जुड़ी जज्बा स्पोर्टिंग संस्था ने गरीबों के बीच सामाजिक गतिविधियों को अंजाम दिया है। जज्बा स्पोर्टिंंग क्लब के सदस्यों ने स्थापना के सफल दो साल पूरे होने पर गरीबों और यात्रियों के बीच प्रसाद के अलावा मिष्ठान और भोजन का वितरण किया । कार्यक्रम का आयोजन  रेलवे परिक्षेत्र में 12 खोली स्थित दुर्गा मंदिर के सामने किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  जज्बा स्पोर्टिंग क्लब के सदस्यों ने संस्था के पूरे दो साल होने पर यात्रियों के बीच भोजन प्रसाद और मिष्ठान का वितरण किया। इसके पहले संस्था के सदस्यों ने  रेलवे परिक्षेत्र स्थित12 खोली मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। माता से जनसेवा का वचन लेने और विधि विधान से पूजा आराधना के बाद जज्बा स्पोर्टिंग के सदस्यों ने गरीबों और यात्रियों के बीच भोजन प्रसाद और मिष्ठान का वितरण किया।

                            संस्था अध्य़क्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि जज्बा स्पोर्टिंग क्लब ने पूरे दो साल पूरे कर लिये हैं। इन दो सालों में संस्था ने बिना किसी उम्मीद और स्वार्थ से मानव धर्म की सेवा को सिर आखों पर बैठाया है। लगातार 2 सालों से संस्था के सदस्यों ने जनहित का कार्य न केवल शहरी इलाकों में बल्कि गांव-गाव जाकर किया है। सेवा के दौरान सदस्यों ने यथा संभव प्रयास किया है कि लोगों के दुख दर्द यथासंभव कम करें।

             दीपक ने बताया कि संस्था ने घर-घर जाकर पेयजल की व्यवस्थाओं से लेकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्रियों का वितरण किया है। ब्लड डोनेशन समेत अन्य सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है। आने वाले समय में सामाजिक कार्यों की गतिविधियों को विस्तार दिया जाएगा। गर्मी सिर पर है…संस्था के सदस्यों ने फैसला किया है कि शहर के आसपास के मुख्य इलाकों में  शुद्ध पेयजल के लिए प्याऊ घर खोला जाए। अभियान को सफल बनाने में संस्था को जनता के प्यार की सबसे ज्यादा जरूरत है।

                   भोजन प्रसाद वितरण के दौरान संस्था के सदस्य जैकी गुप्ता राजेश मिश्रा नीरज राम अयाज अली आयुष गुप्ता तुषार यादव आदित्य पांडे शशांक पांडे समेत कई लोग मौजूद थे।

Share This Article
close