जोगी कांंग्रेस नेताओं का बयान..कमलेश्वर झांके गिरेबांन…बताएं..अस्तित्व के लिए कौन जूझ रहा..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—जनता काग्रेस नेताओं ने बयान जारी कर कहा है कि जिस पार्टी की अस्तित्व खतरे में हैं उस पार्टी के नेताओं को जोगी कांग्रेस पार्टी पर बयान देने का कोई अधिकारी नहीं है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी अब नाम मात्र की राष्ट्रीय पार्टी रह गयी है। कांग्रेस की हालत क्षेत्रीय दलों से बदतर स्थिति में है। वंशवाद के घुन ने कांग्रेस पार्टी को बुरी तरह से खोखला कर दिया है। कांग्रेस के तथाकथित प्रदेश प्रभारी को बयान देने से पहले कम से कम गिरेबान तो झांक लेना चाहिए। जनता अच्छी तरह से जानती है कि वशवादी दल का दूसरा नाम कांग्रेस पार्टी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 प्रेस नोट जारी कर जनता कांग्रेस नेता और प्रदेश उत्तर क्षेत्र प्रवक्ता ने बताया कि कमलेश्वर पटेल को नाप तौल कर बोलना चाहिए। बोलने से पहले मनन भी करना चाहिए। देश की जनता जानती है कि वंशवादी दल का दूसरा नाम कांग्रेस पार्टी है। यदि नहीं मालूम है तो कमलेश्वर पटेल को बयान देने से पहले कांग्रेस पार्टी की इतिहास को पढ़ लेना चाहिए।

         जनता कांग्रेस नेताओं ने कमलेश्वर पटेल को जनता कांंग्रेस की अस्तित्व की बात नहीं करनी चाहिए। क्योंकि विधानसभा चुनाव के बाद काग्रेस पार्टी की अस्तित्व खत्म होने वाली है। लोग कांंग्रेस को इतिहास के पन्नों में लिखा हुआ देखेंगे। क्योंकि कांग्रेस पार्टी वंशवादियों की कृपा से डूब रही है। बावजूद इसके यदि कमलेश्वर वंशवादी की माला जपते हैंं तो उनकी सोच पर तरस खाने के अलावा किया भी जा सकता है।

                   जनता कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस का पूरा इतिहास वंशवाद पर टिका हुआ है। इसके बाद भी कमलेशर पटेल किस मुंह से वंशवाद की बात कर रहे हैं..जो निश्चत रूप से समझ से परे है। रही बात जनता कांग्रेस की अस्तित्व की तो पहले कमलेशर बताए कि छत्तीसगढ़ के प्रदेश और कार्यकारी अध्यक्ष खुद अपनी विधानसभा सभा सीटें जीतने की स्थिति मे है या नहीं। क्योंकि दोनों की हार निश्चित है।

                               जोगी कांग्रेस नेताओं के अनुसार कमलेशर पटेल मुंह मिठ्ठू मियां बनने की कोशिश न करें। क्योंकि विधानसभा चुनाव में जनता दूध का दूध और पानी का पानी करने वाली है।

close