15 साल बेमिसाल पर जोगी कांग्रेस का कटाक्ष….बताया…जोगी को घेरने दोनों दलोंं ने मिलाया हाथ…

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
रायपुर—छत्तीसगढ़  सरकार की 15 साल के कामकाज पर जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ नेताओ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी प्रवक्ता संजीव अग्रवाल ने प्रेस नोट जारी कर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को आड़े हाथ लिया है। सजीव अग्रवाल ने सरकार के 15 साल बेमिसाल को नारा को जुमलेबाजी बताया है। सजीव अग्रवाल के अनुनसार दरअसल इस नारा को 15 साल छत्तीसगढ़ बेहाल होना चाहिए था।
                 प्रेस नोट जारी कर संजीव अग्रवाल ने बताया कि जिस राज्य के मुख्यमंत्री ने अपरोक्ष रूप से स्वीकार किया है कि यदि एक साल तक कमीशन लेना बंद कर दें तो सरकार को आने से कोई रोक  नहींं सकता है। इससे जाहिर होता है कि प्रदेश मे कमीशनखोरी चरम  पर है। इसलिए सरकार का नारा कि 15 साल बेमिसाल केवल जुमलेबाजी से ज्यादा और कुछ नहींं है।
      संजीव ने कहा कि प्रदेश में शिक्षाकर्मि सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं । लोग पलयानयन को मजबूर हैं। फिर 15 साल बेमिसाल का नारा लगाना कितना उचित है। प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। आए दिन उठाईगिरी और बलात्कार की शिकायतें मिल रही है।  मंत्रियों के खिलाफ बेनामी संपत्ति उजागर हो रहे हैं। फिर भी 15 साल बेमिसाल कहा जाना उचित नहीं है।
                    प्रेस नोट मेंं संजीव ने बताया कि भाजपा नेता अजीत जोगी पर झूठे आरोप लगाते हैं। विधायक ख़रीद फरोख्त के झूठे मामले में फंसाने की साजिश रचते हैं। अमित जोगी पर हत्या के झूठे मामले दर्ज करने की साजिश रचते हैं। दरअसल प्रदेश के दोनों  पार्टियां दिन रात सिर्फ जोगी.जोगी का माला जपते हैं। और जोगी परिवार को एन केन प्रकारेण फंसने की साजिश रचने में व्यस्त  रहते हैं।
     संजीव के अनुसर जबसे अजीत जोगी ने राजनांदगाँव से चुनाव लड़ने का एलान किया है। तब से ही प्रदेश सरकार बेचैन हो गयी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों एक दूसरे की मदद करने में लगे हैं । ताकि किसी तरह जोगी को सत्ता से दूर रखा जा सके।
close