जब कामकाजी महिलाएं भी लगाएंगी दौड़…देखेगा बिलासपुर…विश्व महिला दिवस पर जब्बा का विशेष अभियान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— विश्व महिला दिवस पर समाजसेवी संंस्था जज्वा स्पोर्टस क्लब के बैनर तले घर की काम काजी महिलाएं सद्भावना दौड़ में शामिल होंगी। कुछ पल या घंटो के लिए ही सही…लेकिन कामकाजी महिलाएं सद्भभावना दौड़ मेंं शामिल होकर समाज में नारियों की अहमियत को मजबूती के साथ देश  दुनिया के सामने रखेंगी। यह बातें जज्बा स्पोर्ट्स क्लब के प्रमुख दीपक अग्रवाल ने कही।

                                    दीपक अग्रवाल ने बताया कि हमेशा से नारी सशक्तिकरण की बात कही और सुनी जाती है। बावजूद इसके इसका लाभ उन महिलाओं को नहीं मिलता दिखाई नहीं दे रहा है जिनकी बुनियाद पर समाज की इमारत खड़ी है। हमने देखने का ना केवल प्रयास किया…बल्कि महसूस भी किया है कि आज भी कामकाजी महिलाओं को नारी सशक्तिकरण का सही अर्थ नहीं मालूम। अर्थ मालूम भी है तो उनके पास समय नहीं है…यदि समय है तो उन्हें कोई समझने को तैयार नही है कि विश्व महिला दिवस में उनकी भी साझेदारी हो। घर परिवार और समाज दो मिनट के लिए ही सही…लेकिन उनके बारे में भी सोचे और समझे। दीपक ने कहा कि जिस दिन देश दुनिया…खासतौर पर घरेलु काम काजी महिलाओं को नारी सशक्तिकरण का अहसास दिला देगी उसी दिन विश्व महिला दिवस मनाना सार्थक होगा।

            दीपक ने बताया कि भारत समेत पूरी दुनिया में दशकों से विश्व महिला दिवस मनाया जा रहा है। विश्व के कोने कोने में रहने वाली महिलाओं को सशक्त बनाने और अधिकारों की जानकारी दी जाती है। बड़े बड़े कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं के अधिकारों पर व्याख्यान दिए जाते हैं। सरकारी और गैर सरकरी स्तर पर महिलाओं को सम्मानित भी किया जाता है। लेकिन महिलाओं का एक बड़ा वर्ग आज भी विश्व महिला दिवस की गंभीरता से अपरिचित है। उनके लिए विश्व महिला दिवस 364 दिन की तरह ही है। ऐसी घरेलु कामकाजी महिलाओं को ध्यान में रखकर जज्बा स्पोर्टस के साथियों ने फैसला किया है कि विश्व महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर जिला और प्रदेश को विशेष संदेश दिया जाए।

               दीपक ने बताया कि जज्बा स्पोर्टस के बैनर तले 8 मार्च को विश्व महिला दिवस पर शहर में सद्भावना दौड़ का आयोजन किया जाएगा। सद्भावना दौड़ में ज्यादा से ज्यादा घरेलू कामकाजी महिलाओं को जोड़ा जाएगा। सद्भावना दौड़ में हर आयु की वर्ग की महिलाए और लडकिया शिरकत करेंगी। दौड शुरू होने से करीब एक से दो घंंटा पहले सभी प्रतिभागियोंं का रजिस्ट्रेशन होटल शिवा इंटरनेशन में जज्बा स्पोर्टस के काउटर में किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से नि:शुल्क होगा। सद्भावना दौड सीएमडी चौक स्थित होटल शिवा इंटनेशनल से शुरू होकर एक किलोमीटर बाद आईएमए भवन के सामने खत्म होगी।

close