सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक लेजाना है-संजय श्रीवास्तव

Shri Mi
3 Min Read
रायपुर।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने छत्त्ीसगढ़ के 90 विधानसभा सीटों में जनसंपर्क पदयात्रा प्रारंभ किया है। वहीं रायपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं पाटन विधान सभा प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने पाटन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मध्य पाटन मंडल के ग्राम आगेसरा से जनसंपर्क पदयात्रा की शुरूवात किये और ग्राम उमरपोती एवं ग्राम बटरेल पदयात्रा करते हुए बटरेल में प्रथम आम सभा किया गया। पदयात्रा के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए रायपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता भाजपा संजय श्रीवास्तव ने कहा कि आयोजित पदयात्रा के माध्यम से हर ग्राम व बूथ के लोगांे तक पार्टी की रीति-नीति और सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन को पार्टी से जोड़कर मिशन 65 प्लस के लक्ष्य को हासिल करेगंे। पाटन क्षेत्र के साथ-साथ पुरे प्रदेश में भाजपा का कमल खिलाना है। श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा ही एक ऐसा पार्टी है जो देश और प्रदेश को सही दिशा देकर राष्ट्र के पुनर्निर्माण के संकल्प को पूरा कर सकती हैं उन्होंने राज्य और केन्द्र सरकार की अनेक योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
सभा को सम्बोधित करने के पश्चात श्री श्रीवास्तव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा को बटरेल से पैदल चलकर बेल्हारी में द्वितीय सभा का आयोजन किया। पदयात्रा में सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता ने भाजपा पार्टी के झंडे को अपने हाथो में लिए हुए बडे़ जोश उत्साह के साथ पदयात्रा में भाग लिया। बेल्हारी में भी लोगों का उत्साह देखने योग्य था। पदयात्रा के दौरान घर-घर जाकर जनसंपर्क कर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना सहित राज्य एवं केंद्र सरकार की अनेक महत्त्वकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जानकारी दी गई। इस पदयात्रा के दौरान वहां उपस्थित लोगों से बातचीत के माध्यम से उनकी समस्याओं को जानने की कोशिश की और उनकी समस्याओ की निराकरण कर उन्हें उचित सुविधाएं उपलब्ध करा सके।
ग्राम बेल्हारी में सभा को संबोधित करने के पश्चत अमरी खुर्द, रीवागहन होते हुए पदयात्रा का समापन किया गया।
इस पदयात्रा में मध्यपाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर साहू, नरेश केला, छगन साहू, संजय चन्द्राकर, श्रीमती उपासना चन्द्राकर, बीरेन्द्र साहू, खिलावन वर्मा, कमलेश साहू, महेश साहू, अभय ठाकुर, हेमन्त सोनी, मनीष जैन, राम सिंह, राजेश चन्द्राकर, प्रेमलाल साहू, अशोक निर्मलकर, आंेकार साहू सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close