विकास देख रही है जनता…BJP की क्लास में CM ने किया 2003 का जिक्र…अंतिम छोर तक पहुंचे कार्यकर्ता

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर, मुंगेली के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक को भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री ने संबोधित किया। बैठक के पहले भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर सीएम ने माल्यार्पण किया। माता सरस्वती से आशीर्वाद भी मांगा।
                                 बैठक को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं को जनसम्पर्क यात्रा की बधाई दी। उन्होने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता प्रत्येक विधानसभा में घर-घर पहुॅच रहे हैं इनकी संख्या अलग-अलग हो सकती है लेकिन हमारे कार्यकर्ता अंतिम छोर के व्यक्ति से मिल रहे है। मुख्यमंत्री ने साल 2003 की स्थिति का जिक्र किया। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद क्षेत्र में रोड, नाली, बिजली, पानी समेत सभी योजनाओं का फायदा शहर से लेकर गांव के एक एक व्यक्ति को मिल रहा है।
                     सीएम ने कहा कि जनसम्पर्क यात्रा में हमारे साथ नये-नये लोग जुड़ रहे है। आज छत्तीसगढ़ में बताने की जरूरत नही है विकास दिख रहा है।
मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह ने जनसम्पर्क यात्रा का अनुभव मंत्री पुन्नूलाल मोहले, सांसद लखनलाल साहू, बिलासपुर जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजा पाण्डेय सहित पदाधिकारियों से ली। रमन सिंह ने कि जनसम्पर्क यात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल हों।
                                 बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल, विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, सांसद लखनलाल साहू, संसदीय सचिव तोखन साहू, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.कृणष्णूर्ति बांधी, भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, कोमलगिरी गोस्वामी, महापौर किशोर राय, योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल,  हज कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद सैफुद्दीन, भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, गुलशन ऋषि, राजा पाण्डेय, सुरेन्द्र गुम्बर, द्वारिकेश पाण्डेय, अशोक विधानी, स्नेहलता शर्मा, विजयधर दीवान, समेत भाजपा पदाधिकारी  और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
close