सीएम डॉ रमन लोक सुराज अभियान में गुरुवार को बिलासपुर संभाग के दौरे पर

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह गुरुवार (15 मार्च) को प्रदेशव्यापी लोक सुराज अभियान के तहत बिलासपुर संभाग के दौरे पर रहेंगे। डॉ. सिंह कार्यक्रम के अनुसार अंबिकापुर से सुबह 9.30 बजे हेलीकॉप्टर से लोक सुराज अभियान के दौरे पर रवाना होंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर संभाग के किसी एक गांव का आकस्मिक दौरा करेंगे और दो गांवों में आयोजित समाधान शिविरों में शामिल होंगे।सीएम फिर दोपहर को 3.30 बजे जांजगीर-चांपा जिले के मुख्यालय जांजगीर पहुंचेंगे और वहां कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शाम 5 बजे आयोजित बैठक में जांजगीर-चांपा और कोरबा जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करने के बाद जांजगीर में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री अगले दिन 16 मार्च को जांजगीर से सवेरे 9.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सवेरे 10 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close