मानसिक रूप से परेशान व्यवसायी ने किया अग्निस्नान…गंभीर हाल में अपोलो में भर्ती…चल रहा था इलाज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—अरपा पार सरकंडा स्थित महामाया चौक पर सुबह करीब 11 बजे शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। देखते ही देखते व्यक्ति धू-धू कर जलने लगा। आग लगने के बाद व्यक्ति इधर उधर भागने लगा। इस दौरान लोगों ने बचाने का प्रयास भी किया। अंत में जलने वाला व्यक्ति एक कोने में बैठ गया। पास से ही कुछ लोग आए। और व्यक्ति को आनन फानन में बैठाकर अपोलो ले गए। लोगों ने बताया कि धू-धू कर जलने वाले व्यक्ति का नाम सुन्दर सिंह है। सुन्दर सिंह अतुल सिंह के पिता हैं। महामाया चौक में ही उनका घर है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             महामाया चौक में शहर के मशहूर व्यवसायी सुन्दर सिंह ने शहरी पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा लिया। सुन्दर सिंह व्यवसायी अतुल सिंह के पिता है। सुन्दर सिंह करीब दोपहर 11 और 12 के बीच महामाया चौक स्थित घर से निकले और पेट्रोल पम्प गए। पेट्रोल लेने के बाद शरीर पर छिड़का। महामाया चौक स्थित घर के पास पहुंंचकर शरीर पर माचिस घिस लिया। देखते ही देखते सुन्दर सिंह आग की चपेट में आ आ गए।

           सुन्दर सिंह के परिजन ने बताया कि उनकी मानसिक स्थित ठीक नहीं है। पिछले 8-10 साल से इलाज चल रहा है। पत्नी के निधन  के बाद उनकी मानसिक स्थिति धीरे धीर गड़बड़ होने लगी। शहर और शहर के बाद बड़े चिकित्सकों को दिखाने के बाद फिलहाल अपोलो में मनोचित्सक के यहां इलाज चल रहा था।

                                   परिजन ने बताया कि अपोलो में भर्ती किया गया है। फिलहाल स्थित बहुत नाजुक है। उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। हादसे के बाद परिवार दहशत में और परेशान है। वहीं मामले में चिकित्सकों ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।

close