Whatsapp पर आए ये दो नए फीचर,आसान होगी ग्रुप चैटिंग

Shri Mi
2 Min Read

नईदिल्ली।Whatsapp के लगातार अपडेट होने का सिलसिला जारी है। इसका मकसद यूजर्स को ज्यादा से ज्यादा फीचर देना है। अब वॉट्सऐप ने 2 नए फीचर ऐड कर दिए हैं। यह फीचर्स खासतौर पर ग्रुप चैटिंग के लिए हैं। अब यूजर WhatsApp ग्रुप में जाकर डिस्क्रिप्सन जोड़ पाएंगे और साथियों को ढूंढ पाएंगे। इसके अलावा दूसरा फीचर है वॉयस कॉल को बिना काटे वीडियो कॉल पर स्विच किया जा सकेगा। हालांकि यह फीचर अभी केवल एंड्रॉयड और विंडोज के बीटा वर्जन में आए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

आपको बता दें कि इसमें वॉयस कॉल से वीडियो कॉल पर स्विच करने के लिए एक बटन मिलेगा। जिसपर टैप करके वॉयस कॉल को वीडियो कॉल में बदला जा सकेगा।ग्रुप मेंबर्स को ग्रुप के बारे में या किसी खास टॉपिक के बारे में बताने के लिए यूजर इसमें ‘डिस्क्रिप्शन’ जोड़ सकेंगे। ग्रुप डिस्क्रिप्शन चैट स्क्रीन में पिन्ड बॉक्स के तौर पर रहेंगे। साथ ही यह नए यूजर्स को इनवाइट लिंक भेजने पर दिखेगा। फीचर पहले व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा 2.18.54 वर्जन और विंडोज के 2.18.28 वर्जन में उपलब्ध था। डिस्क्रिप्शन जोड़ने के लिए यूजर को ग्रुप इन्फो स्क्रीन पर जाना होगा। फिर टैप कर इसमें डिस्क्रिप्शन जोड़ना होगा।

ग्रुप के नाम के नीचे इसके लिए खास जगह दी गई है। ध्यान रहे, यह डिस्क्रिप्शन यूजर को 512 अक्षरों में ही या इससे कम में लिखना होगा। इसके अतिरिक्त नए वर्जन में डिस्क्रिप्शन के अलावा ग्रुप स्क्रीन पर सर्च बार भी मिलेगा। इसमें यूजर ग्रुप के मेंबर्स को किसी भी वक्त टैप कर खोज सकते हैं। आईफोन के लिए यह सर्च फीचर महीने की शुरुआत में ही दे दिया गया था। अपडेटेड WhatsApp में स्विचिंग के अनुभव का लाभ भी यूजर ले पाएंगे।वॉयस कॉल से सीधे वीडियो कॉल के मोड में पहुंचना संभव होगा। वॉयस कॉल के दौरान यूजर को वीडियो कॉल के लिए एक बटन दिखेगा, जिसे टैप कर ऑडियो कॉल को वीडियो कॉल में बदला जा सकेगा। बता दें कि यह फीचर सबसे पहले जनवरी में वॉट्सऐप के बीटा वर्जन में देखा गया था। बाद में इसे फरवरी में आईफोन यूजर के लिए जारी किया गया था।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close