दुष्कर्म पीडिता से मिली महिला आयोग अध्यक्ष…हर्षिता पाण्डेय ने कहा…किशोरी को मिलेगा न्याय…पुलिस से भी हुई बात

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुस्— राज्य महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय मंगलवार को जिला अस्पताल रेप पीडित युवती को देखने गयी। इस दौरान महिला आयोग अध्यक्ष ने परिजनों से भी मुलाकात की। घटना की जानकारी भी ली। साथ ही चिकित्सकों से मुलाकात बच्ची की स्वास्थ्य के बारे में चर्चा की। डॉक्टरों ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। बच्ची जल्द ही ठीक होकर घर लौटेगी।
                          पीडित युवती से मिलने के बाद पत्रकारों से हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि बच्ची की स्थिति नियंत्रण में है। चिकित्सकों के गहन निगरानी में रखा गया है। मामला 13 दिन पुराना है। चिकित्सकों ने बताया कि बीपी और अन्य जैविक गतिविधियां सामान्य है। मामले में पूछताछ करने पहुंची शिवरीनारायण पुलिस से भी बातचीत हुई है। जानकारी मिली है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांजगीर जिला प्रशासन से भी बातचीत हुई है। आरोपियों को जल्द से जल्द धरपकड़ करने को कहा है।
                   पत्रकारों से हर्षिता पाण्डेय ने बताया कि डॉक्टरों को निर्देश दिया गया है कि युवती की काउन्सिलिंग भी किया जाए। इसके अलावा उसके मानसिक स्थिति को सामान्य स्थित पर लाने का भी निर्देश दिया है।
                              मालूम हो कि सात मार्च को जांजगीर-चाम्पा जिले के ग्राम खरौद शिवरीनारायण थाने में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। घटना के बाद पीड़िता को तोरवा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। पीड़िता की हालत नाजुक होने के कारण  पुलिस ने बयान दर्ज नही किया है। पुलिस और परिजनों ने बताया कि 17 साल की किशोरी कक्षा 11 में पढती है। 8 मार्च यानि दुसरे दिन से वार्षिक परीक्षा शुरु होने वाली थी। 7 मार्च को रात करीब 11 बजे  मोबाइल पर काल आया कि उसकी सहेली मिलना चाहती है।
                       काल लेने के बाद छात्रा जैसे ही घर से निकली गांव के दो लड़कों ने पकड़ लिया। दोनो युवती को लेकर तालाब के पास गए। जहां पहले से ही दो लड़के मौजूद थे। इसके बाद चारों लड़कों ने बारी बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया।
                       मामले की जानकारी लगते ही मंगलवार को राज्य महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पांडेय किशोरी को देखने जिला अस्पताल पहुंची। परिजनों से मिलकर न्याय का आश्वासन दिया। हर्षिता पाण्डेय ने  जिला अस्पताल सिविल सर्जन एस एस भाटिया से पीड़िता की उपचार को लेकर पूछताछ की।
Share This Article
close