बिलासपुर।कलेक्टर पी दयानंद सोमवार को बिटकुली हाईस्कूल के छात्र छात्राओं से मिले। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल-जवाब किये। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को समाचार पत्र जरूर पढ़ना चाहिये।अखबार पढ़ने से सामान्य ज्ञान की जानकारी होती है।कलेक्टर ने बच्चों स कहा कि हमें पता होना चाहिये कि हमारे आस-पास क्या घटनाएं घट रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आज के राजनैतिक और समसामायिक घटनाक्रमों की भी जानकारी ली।
कलेक्टर ने महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का उदाहरण देते हुए बताया कि जब वे 21 वर्ष के थे तभी उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार विज्ञान की पहेलियां सुलझाते रहे और दुनिया के महान वैज्ञानिक के रूप में अपनी पहचान बनाई। कलेक्टर ने बच्चों से कहा कि जीवन में कभी हार नहीं माने और अनुशासन में रहकर पढ़ाई करें तो सफलता जरूर मिलती है।