राष्ट्रपिता से आशीर्वाद के बाद कांग्रेसियों की पदयात्रा,,,घर-घर बांटा हैण्डबिल…लोगों से कहा मांगो हिसाब किताब

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी और पार्षद दल की संयुक्त टीम ने गांधी चौक से जनसम्मान यात्रा का आगाज किया।  जनसम्मान यात्रा से पहले कांग्रेेसियों ने महातामा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वार्ड क्रमांक 34 और 29 में घर घर पहुंचकर लोगों से संवाद किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने लोगों के बीच  हैंडबिल का भी वितरण किया। स्थानीय विधायक से पछेल 19 वर्षो का हिसाब मांगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            कांग्रेस पार्षद और जिला कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी से आशीर्वाद लेने के बाद वार्ड क्रमांक 34 और 29 का भ्रमण किया। लोगों से घर घर पहुंचकर संवाद किया। हैंण्डबिल थमाकर स्थानीय विधाययक से पिछले 19 वर्षों का हिसाब किताब मांगने को कहा। लोगों से बातचती करते हुए कांग्रेसियों ने बताया कि कांग्रेस के शासन काल की उपलब्धियों का भी जिक्र किया।

                                                   जन सम्मान यात्रा के शुरू होने और अंत में कांंग्रेसियों ने नुक्क़ड़ सभा को भी संबोधित किया। शहर की वर्तमान स्थिति पर लेकर प्रदेश सरकार और विधायक पर निशाना साधा। जन सम्मान पदयात्रा में प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव,शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ,इंग्रिड मैक्लॉउद,प्रदेश सचिव गण महेश दुबे,पंकज सिंह,कृष्ण कुमार यादव,शेख गफ्फार,अशोक अग्रवाल,विजय पांडेय,शेखर मुदलियार,चंद्र प्रकाश बाजपाई,अरुण तिवारी, शैलेन्द्र जायसवाल,राजेश पांडेय,शैलेश पांडेय,शिवा मिश्रा,एस पी चतुर्वेदी,शेख नजीरुद्दीन,राजेश शुक्ला,जफर अली,फिरोज कुरैशी,अभय नारायण राय,ऋषि पांडेय,देवेंद्र सिंह,एल एन राव,जुगल गोयल,तैय्यब हुसैन,विनोद साहू,अनिता लव्हात्रे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे।

                                        जिला कांग्रेस शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय ने बताया कि 23 मार्च को जन सम्मान पदयात्रा ,दोपहर 3.30 बजे रविन्द्र नाथ टैगोर चौक से शुरू होकर वार्ड 35 इंदिरा गांधी नगर, 36 तात्या टोपे नगर और वार्ड 37 रामदास नगर का भ्रमण करेगी। पदयात्रा का समापन भगत सिंह चौक में होगा। 23 मार्च को सुबह 10 बजे कांग्रे स भवन में शहीद भगत सिंह,राजगुरु,सुख देव को श्रद्धाजंलि दी जाएगी और  शहादत दिवस मनाया जाएगा ।
Share This Article
close