जोगी ने कांग्रेस प्रवेश से किया इंकार..कहा नहीं करता टाइटेनिक की सवारी..दिया संकेत..जोगी कांग्रेस में शामिल होंगी रेणु

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—जनता कांग्रेस छग नेता, मरवाही विधायक अमित जोगी ने प्रेसवार्ता में प्रदेश सरकार पर किसानों के अधिकार पर डकैती का आरोप लगाया है। सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि योजना बदल बदलकर सरकार किसानों को लूट रही है। कभी कृषि कल्याण के नाम पर तो कभी कृषि बीमा के नाम पर…हर बार किसान को ठगा जा रहा है। जल्द ही किसानों को ठगने की नई पालिसी भी सामने आ जाएगी। जोगी ने बताया कि डूबती जहाज में चढ़ने की मैं बेवकूफी नहीं करता। मैने कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में समर्थन देने का प्रयास किया लेकिन कांग्रेसियों ने ही नहीं लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                      मरवाही विधायक अजीत जोगी ने कहा कि राज्य में कृषि कल्याण के नाम पर5 हजार करोड़ रूपए से अधिक का घोटाला हुआ है। अकेले रमन सरकर ने पिछले कई सालों में कृषि बीमा और कृषि कल्याण के नाम पर किसानों के साथ छलावा किया है। किसानों के हक लूटकर करोडों की हेराफेरी की है । अमित ने कहा कि यह खेल ना सिर्फ प्रदेश सरकार कर रही है बल्कि वर्तमान मोदी सरकार के अलावा तत्कालीन यूपीए सरकार के समय से हो रहा है। किसान हित के नाम पर बीमा के रूप में जितने भी वादे किए उसमें अबतक जमकर हेराफेरी की गई है ।

                   अमित जोगी ने बताया कि आरटीआई से जानकारी मिली है कि छग में कृषि कल्याण सेस के नाम पर किसानों से करोड़ों रूपए की राशि ली गयी है। राशि कहां खर्च हुई पीएमओ ने बताने से इंकार कर दिया है। पिछले 4 सालों में 5993 करोड़ रुपये कृषि कल्याण सेस के रूप में किसानों से वसूले गए हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट ने जब राशि कृषि कल्याण के किन किन रूपों में खर्च करने से संवंधित जानकारी चाही तो पीएमओ से कोई जानकारी नहीं मिली।

                        अमित ने बताया कि रमन सरकार,मोदी और तत्कालीन यूपीए सरकार ने मिलकर नकली खाद बीज के नाम पर,सूखा ग्रस्त क्षेत्रों को ठेंगा दिखाया। कर्ज माफी ना कर,वादों को भी पूरा नहीं किया। पिछले तीन साल से किसी भी किसान को सूखा राहत राशि नहीं मिली है। फिर भी नए नए हथकण्डे अपनाकर सरकार किसानों को लूटकर बीमा कम्पनियों को माला माल कर रही है। अमित जोगी ने कहा कि पीएमओ से जवाब नही मिलने की सूरत में न्यायालय का दरबाजा खटखटाया जाएगा।

                 एक सवाल के जवाब में जोगी ने बताया कि कांग्रेस के पास प्रवेश के लिए नहीं बल्कि लेखराम साहू को समर्थन देने गया था। जोगी ने कहा कि कांग्रेस डूबती हुई जहाज है। कोई बेवकूफ ही डूबते टाइटेनिक की सवारी करेगा। कांग्रेस अप्रासंगिक खत्म हो रही पार्टी है। कांग्रेस में प्रवेश का सवाल ही नहीं उठता है। जोगी ने पार्टी में गुटबाजी से इंकार किया। उन्होने कहा कि 29 अप्रैल को महारैली कार्यक्रम है। धर्मजीत सिंह,विक्रांत तिवारी,समीर,मणिशंकर,जीतू सभी लोग कार्यक्रम की तैयारी को लेकर गौरेला गए हैं।

                         जोगी ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अब पावर सरप्लास राज्य नहीं रहा। खुद मुख्यमंत्री ने सदन में स्वीकार किया है। बावजूद इसके बिजली तेंलगना राज्य को दिया जाएगा। और प्रदेश वासियों से चार गुना दर से बिजली बिल की वसूली की जाएगी। जोगी ने बताया कि आज देश में किसान आत्महत्या मामले में प्रदेश का स्थान तीसरा है। शर्म की बात है कि विकास की बात करने वाले लोगों ने पिछले 14 सालों में कुछ नहीं किया।

क्या रेणु जोगी जनता कांग्रेस के बैनर से चुनाव लड़ेंगी के सवाल पर अमित ने कहा कि सब जानकारी मिल जाएगी। 29 अप्रैल का इंतजार करें। वैसे रेणु जोगी को जनता कांग्रेस से चुनाव लड़ना चाहिए।

प्रेस वार्ता में बिल्हा विधायक सियाराम कौशिक भी मोजूद थे। उन्होने सुराज अभियान को केवल खाना पूर्ति बताया। साथ ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से विवाद से जुड़े सवालों का भी जवाब दिया। उन्होने बताया कि यद्यपि मैं 10 वीं तक पढ़ा हूं। लेकिन धरमलाल कौशिक को दो बार हराया हूं।

पत्रवार्ता में अनिल टाह,वाणी राव,संतोष कौशिक,बृजेश साहू,बंटी खान समेत जोगी कांग्रेस नेता मौजूद थे।

 

close