जनयात्रा में अमर का आतिशी स्वागत…नागरिक करेंगे अभिनंदन…मंत्री ने कहा शहर को नजर न लगे…सबको मिलेगा मकान.

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—-जनसम्पर्क यात्रा अभियान के अंतिम चरण में अमर अग्रवाल ने वार्ड 42 का भ्रमण किया।  मंत्री ने हेमुनगर वार्ड के लोगों से संवाद किया। किसी प्रकार की बड़ी शिकायत नहीं मिलने पर मंत्री ने खुशी जाहिर की।बुजुर्गों की मांग पर गार्डन में जल्द ही शेड़ लगाने का आदेश दिया। इस दौरान अमर अगवाल ने जनता के साथ बंधवापारा तालाब सौंदर्यीकरण और रखरखाव को लेकर विचार विमर्श भी किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           हेमुनगर में मंत्री अमर अग्रवाल ने खेल,वरिष्ठ नागरिक समिति, ओलंपिक समिति तथा सांस्कृतिक समिति के बीच 15-15 हजार का चेक वितरण किया। साथ ही रचनात्मक कार्यो के लिए अभियान चलाने की अपील की। पदयात्रा में महापौर किशोर राय, सभापति अशोक विधानी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पूजा विधानी, पार्षद वल्लभ राव, जोन प्रभारी उदय मजुमदार, रश्मि मौर्य, जयश्री चौ समेत हेमुनगर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता पदाधिकारी काफी संख्या में मौजूद थे। अमर अग्रवाल का सांई मंदिर समिति  स्वागत किया गया।

                                शाम को निकाय मंत्री ने जूनीलाईन शहीद अशफाकउल्ला वार्ड का भ्रमण किया। भाजपा कार्यकर्ता ने जगह जगह आतिशबाजी और फूलमाला के साथ स्वागत किया। हितग्राही सम्मेलन में मंत्री ने कहा कि शहर को किसी की नजर न लगें, यहां पर सभी रचनात्मक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। अप्रैल में सभी वार्डो में शिविर लगाकर समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।

                             इस दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् 30 हजार मकानों की जानकारी दी। मोर जमीन मोर मकान योजना के बारे मे विस्तार से बताया। मंत्री का मध्यनगरीय चौक में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर महापौर किशोर राय, मनीष अग्रवाल, मनीष शुक्ला, अधिवक्ता राजेश वर्मा, डाॅ राकेश मित्तल, डाॅ जी.बी. सिंह, निरंजन सोंथलिया, मनोज अग्रवाल, रमेश गुप्ता, लक्ष्मीनारायण टिकलेवाल, पंकज शर्मा, जगत शर्मा, विवेक शर्मा, सारंग गुप्ता तथा निगम के अधिकारी भी मौजूद थे।

हेमुनगर में होगा नागरिक अभिनन्दन

                   नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल का हेमुनगर में यात्रा के अंतिम दिन नागरिक अभिनंदन किया जायेगा। इसके पहले सुबह मंत्री अमर अग्रवाल वार्ड 11, गायत्री नगर, वार्ड 24 रामनगर वार्ड का भ्रमण करेंगे।

close